{"_id":"5b0eb8594f1c1b996e8b5905","slug":"31527691353-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का शोषण रोकने को योगी सरकार ने उठाए कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का शोषण रोकने को योगी सरकार ने उठाए कदम
Updated Wed, 30 May 2018 08:23 PM IST
विज्ञापन
बांकेबिहारी के दर्शन करतीं मंत्री स्वाति सिंह
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। योगी सरकार किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। हमने मंडी मॉडल एक्ट उत्तर प्रदेश में लागू करके निजी मंडियां खोले जाने का मार्ग भी प्रशस्त किया। जिससे किसान अपनी उपज अधिक से अधिक मूल्य पर व्यापारियों को बेच सके।
यह बात प्रदेश की बाल विकास एवं महिला कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वाति सिंह ने कहीं। वह बुधवार को वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने के लिए आई थीं। उन्होंने कहा कि मंडियों पर किसानों के होने वाले शोषण को रोकने के लिए भी योगी सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं।
वृंदावन में खोली गई नवीन उपमंडी समिति को और अधिक बेहतर बनाने की बात कहते हुए उन्होंने कहा कि इस मंडी के खुलने से ब्रज क्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के किसानों को भी लाभ मिलेगा। वहीं कैराना में लोकसभा और नुरपूर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा की जीत को सुनिश्चित बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनावों में भी उत्तर प्रदेश के अंदर भाजपा सबसे अधिक सीटें जीतकर पुन: केंद्र की सत्ता पर काबिज होगी। इस अवसर पर पार्षद राजेंश सिंह पिंटू उपस्थित थे।