{"_id":"5aff0ea24f1c1be8408b6377","slug":"31526664866-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के मामले में गवाह को गोली मारी, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के मामले में गवाह को गोली मारी, घायल
Updated Fri, 18 May 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
फायरिंग
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगंज (एटा)। पिता की हत्या के मामले में गवाह युवक को आरोपियों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में युवक को आगरा रेफर किया गया है। मामले में घायल के भाई ने थाना अलीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव पुराहार निवासी कांशीराम पुत्र उदयराम गांव के कुछ लोगों के साथ खेत पर शौच के लिए जा रहा था। आरोप है तभी गांव के शरद उर्फ पिंटू, संजय, मोहर सिंह पुत्र जगदीश आदि ने उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध करने पर शरद ने उसे पकड़ लिया और अपने साथियों से उस पर फायर करने की बात कही लेकिन किसी प्रकार कांशीराम मौके से भाग निकला। तभी शरद उर्फ पिंटू आदि ने नाजायज असलाह से फायरिंग कर दी। फायरिंग में कांशीराम को एक गोली लग गई। इधर, घटना के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने घायल को स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर बताकर आगरा रेफर कर दिया। मामले में घायल के भाई श्रीराम ने तहरीर देते हुए बताया कि विगत दिनों उसके पिता की हत्या कर दी गई थी। मामले में उसका भाई कांशीराम गवाह है। कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के चलते उसके भाई को गोली मार घायल किया गया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शरद को पकड़ लिया है। वहीं शेष आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।