{"_id":"5afdbd224f1c1bd2408b61a2","slug":"31526578466-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टावर से कूद कर भागे संदिग्ध को बदमाश समझ कर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टावर से कूद कर भागे संदिग्ध को बदमाश समझ कर पीटा
Updated Thu, 17 May 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
पेट्रोल की बोतल लेकर टॉवर पर चढ़े दो टीचर्स
कासगंज।
अमांपुर क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में बुधवार की रात्रि गांव के समीप टावर से कूद कर भाग रहे संदिग्ध व्यक्ति को ग्रामीणों ने दबोच लिया। उसे बदमाश समझकर उसकी जमकर मारपीट की गई और पुलिस के पहुंचने पर उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
क्षेत्र में डकैती के घटनाएं होने के बाद से ग्रामीण डरे हुए हैं। रात्रि में ग्रामों के आसपास जरा सी भी हलचल होने पर ग्रामीण सचेत हो जाते हैं। बींनपुर में रात्रि के समय एक व्यक्ति टावर से कूदा, जिसे ग्रामीणों ने देख लिया। ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझा और उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी मारपीट कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि वह बदमाश हैं और उसके अन्य साथी भी होंगे, जो ग्रामीणों के आने से फरार हो गए हैं। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस बदमाश होने की सूचना गांव में पहुंच गई। ग्रामीणों ने पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बदमाश होने की आशंका के चलते पुलिस ने गांव के बाहरी क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश भी की, लेकिन कोई भी नहीं मिला। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस थाने ले आई। उसे पूछताछ करने का प्रयास किया, लेकिन वह कुछ भी बता नहीं पा रहा था। उसकी हरकतें एक विक्षिप्त की तरह थी। वह तीन शर्ट पहने हुए थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया विक्षप्त प्रतीत हो रहा है। वह कौन है उसकी पहचान के लिए उसका फोटो आस-पास के थाने में भेजा गया है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी चस्पा कराया जा रहा है, जिससे कोई उसे पहचनता सहो तो उसकी जानकारी पुलिस को हो सके। उसकी पहचान के बाद ही यह पता लगा सका है।