{"_id":"5aef4ad14f1c1b87098b8492","slug":"31525631697-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समस्याओं से त्रस्त श्रीराम कालोनी के लोग इच्छा मृत्यु की करेंगे मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समस्याओं से त्रस्त श्रीराम कालोनी के लोग इच्छा मृत्यु की करेंगे मांग
Updated Mon, 07 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। श्रीराम कालोनी में विमल राठौर एडवोकेट की अध्यक्षता में रविवार को बैठक हुई। इसमें क्षेत्रीय बाशिंदों ने जिला व नगर निगम प्रशासन पर वायदा खिलाफी का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि आठ दिन में समस्या का निदान न होने पर 15 मई से इच्छा मृत्यु की मांग का आंदोलन किया जाएगा।
अरविंद राजपूत, शिव कुमार का कहना था कि श्रीराम कालोनी को नगर निगम सीमा में शामिल कराने व जनसमस्याओं के निदान के लिए क्षेत्रीय जनता के साथ भूख हड़ताल की गई थी। डीएम नेहा शर्मा, मेयर नूतन राठौर ने आठ दिन में कालोनी में जलभराव, सड़क व विद्युत समस्या के निदान का आश्वासन दिया लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्य नहीं कराया गया।
विमल राठौर ने कहा कि जिला व नगर निगम प्रशासन को आठ दिन का समय दिया गया है। इसके बाद 15 मई से इच्छा मृत्यु की मांग के लिए आंदोलन किया जाएगा। यह आंदोलन समस्या का निदान न होने तक जारी रहेगा। अजय वशिष्ठ, तिलक सिंह कुशवाहा, चंद्रप्रकाश फौजी, मूलचंद्र प्रजापति, अरविंद शर्मा, प्रहलाद राठौर, डा. राकेश राजपूत, जवाहर सिंह मौजूद रहे।