{"_id":"5ad212514f1c1b320a8b4832","slug":"31523716689-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से महिला की मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से महिला की मौत, हत्या का आरोप
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता पति के साथ बाइक से लौटते वक्त हादसे का शिकार हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के भाई ने हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर कार्रवाई की मांग की है।
थाना मगोर्रा के गांव कोसीखुर्द निवासी डाक्टर महाराज सिंह के बेटे अनिल का विवाह मगोर्रा के गांव सौनोंठ निवासी श्यामसुंदर की बेटी साधना से साल 2008 मेें हुआ था। शुक्रवार की देरशाम अनिल अपनी पत्नी को बाइक से लेकर लौट रहा था।
वह गांव के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल हुई साधना को पुलिस के सहयोग से ग्रामीण अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मगोर्रा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
मृतका के भाई अभिषेक का आरोप है कि उसकी बहन की हत्या की गई है। प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने बताया कि विवाहिता की मौत सड़क हादसे में हुई है। अगर मायके वाले तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।