फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर होगा ‘आंदोलन’

यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर होगा ‘आंदोलन’

Fri, 13 Apr 2018 08:35 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर होगा ‘आंदोलन’
यमुना - फोटो : डैमो
मथुरा। यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर पुष्टिमार्गीय संप्रदाय से जुड़े लोग-संत और भारतीय किसान यूनियन एक बार फिर से आंदोलन करेगी। आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन


बंगालीघाट स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई वार्ता में गोकुल के संत पंकज बाबा ने कहा कि 2011, 2013 तथा 2015 में यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर मथुरा, वृंदावन, गोकुल व आसपास के इलाके के हजारों यमुना भक्तों ने दिल्ली तक पदयात्रा की, लेकिन तत्कालीन कांग्रेस व भाजपा सरकार ने यमुना का प्रदूषण मुक्त कराने के आश्वासन दिए, लेकिन आज तक किसी ने इस पर काम शुरू नहीं कराया।
विज्ञापन


अब यमुना से राजस्थान और हरियाणा दोनों राज्यों को यमुना से साफ पानी हथिनी कुंड से दिया जा रहा है और मथुरा व ब्रज के लोगों को नालोें व फैक्ट्रियों का गंदा पानी मिल रहा है। इससे ब्रजवासियों की भावना आहत हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कहा कि आगामी दिनों में यमुना प्रदूषण मुक्ति को लेकर आंदोलन किया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है। इस दौरान गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी, हरेश ठैनुआं, पंकज चतुर्वेदी, राधाकांत शास्त्री, सुनील सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed