{"_id":"5ac62b7e4f1c1bbf618b5923","slug":"31522936702-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन का काम पूरा, अब रिजल्ट का इंतजार कीजिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन का काम पूरा, अब रिजल्ट का इंतजार कीजिए
Updated Thu, 05 Apr 2018 07:32 PM IST
विज्ञापन
डैमो
- फोटो : डैमो
मथुरा। मूल्यांकन का काम पूरा हो गया है। मथुरा में ही 8.68 लाख कापियों को जांचकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजा जा रहा है। जिस तरह से मूल्यांकन का काम समय से पूरा हो गया है उससे माना जा रहा है अप्रैल में रिजल्ट आ जाएगा।
मथुरा में गोरखपुर, अमेठी, रायबरेली, मिर्जापुर, इलाहाबाद, बनारस, सुल्तानपुर, फैजाबाद सहित करीब 25 जिलों की हाईस्कूल और इंटर की 8 लाख 68 हजार 894 कापियां मूल्यांकन के लिए आईं थी। इनमें केआर इंटर कालेज में 1.50 लाख, जवाहर इंटर कालेज में दो लाख और जीआईसी इंटर कालेज में 3 लाख 18 हजार 894 कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो चुका है।
जीआईसी प्राचार्य डा. संतोष सारस्वत ने बताया मूल्यांकन कार्य 17 मार्च से शुरू किया गया था। जिसकी आखिरी तिथि 31 मार्च थी जिसे बोर्ड ने बाद में बढ़ाकर आगे कर दिया था। कापियों को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालयों में भेजा जा रहा है। इन कार्यालयों से सूचना के आधार पर ही कापियाें के बंडल ट्रकों में लादकर भेजे जा रहे है। बताया जा रहा है प्रदेश में सभी मूल्यांकन केंद्रों पर काम पूरा हो चुका है। अब बोर्ड समय के अनुसार रिजल्ट घोषित कर देगा।