{"_id":"5ac506114f1c1ba8618b55cc","slug":"31522861585-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब डाकघरों में ही बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब डाकघरों में ही बनेंगे आधार कार्ड
Updated Wed, 04 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अब डाकघर में ही आधार कार्ड बनेगा। क्योंकि आधार कार्ड आम आदमी विशिष्ट की पहचान आईडी हो गया है। आधार कार्ड का डाटा के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ न हो। इसको लेकर केंद्र सरकार ने डाक विभाग पर भरोसा जताया है। अब जल्द ही आधार कार्ड की पूरी जिम्मेदारी डाक विभाग के कंधों पर होगी।
बुधवार को डाकघर अधिकारियों ने बताया कि केंद्र सरकार आधार कार्ड बनाने की जिम्मेदार अब डाक विभाग को सौंप दी है। गली कूचों में बैठकर आधार कार्ड बनाने वालों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एटा-कासगंज जिले के 25 डाकघरों में जल्द ही आधार कार्ड बनाने, संशोधन करने का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सात डाकघरों में मशीनें भी उपलब्ध हो चुकी है। जहां पर कर्मचारियों को प्रशिक्षण के बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि डाकघरों में निर्धारित मूल्य पर ही आधार कार्ड बनाने व संशोधन किया जाएगा।
निर्धारित रेट पर बनेगा आधार कार्ड
पोस्ट ऑफिस अधिकारियों ने बताया कि आधार कार्ड बनाने के लिए केन्द्र सरकार की ओर से जो रेट निर्धारित किए जाएंगे। उनके आधार पर ही फीस ली जाएगी। हालांकि अभी तक रेट लिस्ट विभाग को नहीं मिली है।
विज्ञापन
आधार कार्ड सिर्फ डाकघर में ही बनाया जाएगा। इसके लिए अलग से एक काउंटर खोला जाएगा। गली मोहल्लों में खुले काउंटर बंद करा दिए जाएंगे। इसके लिए सात डाकघरों को मशीन भी मिल चुकी है। प्रशिक्षण के बाद कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
एसआर दुबे, मुख्य डाक अधीक्षक