{"_id":"5abfc3194f1c1bb6618b4ca4","slug":"31522516761-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने छोड़े औजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कर्मचारियों ने छोड़े औजार
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जलकल विभाग में नलकूप, सबमर्सिबल ठीक करने वाले कर्मचारियों ने शनिवार को मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर कार्य पर जाने से इनकार कर दिया। इससे नगर निगम अफसरों में खलबली मच गई।
शहर की जनता को पेयजल मुहैया कराने के लिए नगर निगम ने शहर में 200 से अधिक नलकूप स्थापित कराए गए हैं तथा 500 से अधिक सबमर्सिबल हैं, जो तकनीकी कमी के चलते आए दिन खराब हो जाती हैं। इन नलकूप व समबर्सिबल को ठीक करने के लिए नगर निगम द्वारा ठेकेदार के माध्यम से करीब 100 कर्मचारी तैनात किए हैं।
वर्तमान में कर्मचारियों को 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से मजदूरी दी जा रही है। कर्मचारी लंबे समय से 284 रुपये प्रतिदिन मजदूरी बढ़ाने की मांग करते चले आ रहे हैं। शनिवार को सुबह कार्य वितरण के समय कर्मचारियों ने एकराय होकर काम पर जाने से इनकार कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर एक्सईएन एमए हक, अवर अभियंता मुंशीलाल वर्मा, पीके सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कर्मचारी से वार्ता की। उन्हें आश्वासन दिया कि अप्रैल में जो नया टेंडर होगा, उसमें रेट बढ़ाकर कराया जाएगा। अफसरों के आश्वासन कर्मचारी मान गए। इसके उपरांत वह अपने कार्य पर चले गए। तब जाकर अफसरों ने राहत की सांस ली।