फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   महावीरा झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो...

महावीरा झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो...

Fri, 30 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 30 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
महावीरा झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो...
महावीरा झूले पलना, नेक हौले झोटा दीजो... - फोटो : अमर उजाला
एटा। मन में आस्था, भजनों पर थिरकते कदम और लबों पर जयकारे। पीत वस्त्रधारी इंद्राणी बनी श्राविकाओं ने शुक्रवार को जमकर भगवान महावीर की भक्ति की। भगवान को पालना झुलाकर मां त्रिशला को बधाइयां दी गईं। शहर के घंटाघर पर आयोजित भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव में आयोजित महावीर विधान में श्रावक-श्राविकाओं ने जमकर भक्ति की।
विज्ञापन

जैन मेला पंडाल में सुबह भगवान महावीर का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके बाद मुनि यादवेंद्र सागर जी महाराज के सानिध्य में महावीर विधान का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरु विमल महिला परिवार और चुनमुन झांकी मंडल के सदस्यों ने जमकर भक्ति की। इस दौरान विपिन जैन स्वामी ने मंत्रोच्चारण के साथ विधान कराया। भोपाल से आई केशव एंड पार्टी के कलाकारों ने अपनी मधुर लहरियों से श्रावकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान महिलाओं ने भगवान महावीर को पालना झुलाकर जन्म की खुशियां मनाईं और माता त्रिशला को बधाई दी। रानी जैन, शिल्पी जैन, नेहा जैन, शताक्षी जैन, प्रतिभा जैन, सुनीता जैन, डा. अनुपम जैन, वर्षा जैन, शोभा जैन, सुमन जैन, कुमुद जैन, ऊषा जैन, मीना जैन, प्रियंका जैन, विनोद प्रभा जैन, नमोकांता जैन, दिनेश चंद्र जैन, सुनील बांदा, संजीव जैन, विक्रांत जैन, अंकित जैन, ईशान जैन, मौनी जैन, रोबिन जैन, मोना जैन, विक्की जैन, दीपक लोहिया, विकास जैन, दिलीप जैन, रिंकू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन


मेधावियों को किया गया सम्मानित
एटा। जैन मेला पंडाल में गुरुवार रात आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पद्मावती पुरवाल पंचायत ने समाज के मेधावियों और वृद्धों को सम्मानित किया। इस दौरान योगेंद्र कुमार जैन ने प्रवचन दिए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज बहेगी काव्य सरिता
एटा। जैन मेला पंडाल में तीन दिवसीय महोत्सव का समापन शनिवार को होगा। इस दौरान दोपहर में रथयात्रा वापसी का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रात को अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसमें कवि शिवओम अंबर फर्रुखाबाद, अखिलेश द्विवेदी इलाहाबाद, मोनिका दहलवी दिल्ली, मोहन मुंतजिर उत्तराखंड, सौरभ कांत शर्मा बहजोई, प्रशांत अग्रवाल बंगलोर, मुन्नालाल सौरभ बेवर और मनवीर मधुर दिल्ली काव्य पाठ करेंगे। यह जानकारी संयोजक कवि राजेश चंद्र जैन ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed