फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चार फर्मों में 4.25 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

चार फर्मों में 4.25 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा

Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
चार फर्मों में 4.25 करोड़ की अघोषित आय का  खुलासा
फिरोजाबाद। आयकर विभाग की चार टीमों ने एक साथ श्याम ग्लास, एमसी अग्रवाल हास्पिटल सहित चार फर्मों पर की सर्वे की कार्रवाई की। सर्वे में 4.25 करोड़ रुपये अघोषित आय का खुलासा हुआ है। आयकर विभाग की कार्रवाई से उद्यमी, नर्सिंग होम और कोल्ड संचालकों के होश उड़ गए हैं।
विज्ञापन


अपर आयकर आयुक्त आगरा वेलू सिन्हा के निर्देशन में सोमवार को आगरा और फिरोजाबाद की टीमों ने जिले की चार फर्मों पर अचानक दस्तक दी। चारों टीमों का नेतृत्व उपायुक्त आयकर राजेश कुमार गुप्ता और ज्योत्सना देवी कर रहीं थीं। स्टेशन रोड स्थित कोल साइडिंग के पास श्याम ग्लास में टीम ने पहुंच कर फैक्ट्री के गेट बंद कराकर रिकार्ड खंगाले। दूसरी टीम ने कोटला चुंगी स्थित एमसी अग्रवाल नर्सिंग होम में डेरा डाला।
विज्ञापन


आगरा से आए अफसरों ने नर्सिंग में कार्यरत स्टाफ को बाहर नहीं जाने दिया। जबकि दो टीमों ने सिरसागंज में आरडी कोल्ड स्टोरेज और आबीएस कोल्ड स्टोरज में डेरा डला दिया। चारों टीमों में शामिल 35 अफसरों ने दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर सुबह साढ़े नौ बजे तक लगातार सर्वे की कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से फर्म स्वामियों के होश उड़ गए। करीब 18 घंटे तक चली सर्वे की कार्रवाई में 4.25 करोड़ अघोषित आय का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर आयकर आयुक्त वेलू सिन्हा ने बताया कि विभाग की चार टीमों ने एक साथ सर्वे की कार्रवाई की है। सर्वे में सिरसागंज के आरडी कोल्ड स्टोरेज से सवा करोड़, आरबीएस कोल्ड से एक करोड़, एमसी अग्रवाल हास्पिटल से एक करोड़ और श्याम ग्लास से एक करोड़ रुपये की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। उन्होंने बताया कि चारों फर्मों को 15 मार्च से पूर्व नियमानुसार 33 प्रतिशत टैक्स जमा करना होगा। उन्होंने छोटे शहर के व्यापारियों से भी अपील की है कि वे अपनी आय को छिपाएं नहीं। इनकम टैक्स जमा कराएं। अन्यथा इसी प्रकार सर्वे की कार्रवाई होती रहेंगी।


आयकर विभाग की टीम में सहायक आयकर आयुक्त प्रवीन कुमार अग्रवाल, आयकर अधिकारी हरिओम सिंह, डीके सोनकर, मोहम्मद सलीम, अनिल कुमार गुप्ता, रविंद्र कुमार गुप्ता, रामलीला मीणा, आयकर निरीक्षक योगेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, बाला प्रसाद, घनश्याम मिश्रा, वरिष्ठ कर सहायक अमित ओमर के अलावा अन्य अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed