{"_id":"5a8331f84f1c1baa1b8b7404","slug":"31518547448-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन पंचायत सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को चेतावनी
Updated Wed, 14 Feb 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
pen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फिरोजाबाद। स्वच्छ भारत मिशन से जुडे कार्यों में लापरवाही, निर्देशों की अवहेलना और उपस्थित समीक्षा के दौरान गैर हाजिर मिले तीन पंचायत अधिकारियों को डीपीआरओ ने प्रतिकूल प्रविष्टि, दो को कठोर चेतावनी जारी की। वहीं गांव में गंदगी देख एक सफाई कर्मी को निलंबित कर दिया।
अलग-अलग तिथियों में स्वच्छ भारत मिशन के वार रूम के माध्यम हुई उपस्थिति समीक्षा के दौरान उच्चाधिकारियों के फोन नहीं उठाने एवं मोबाइल बंद मिलने और निर्देशों के बावजूद स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर डीपीआरओ गिरीश चंद्र द्वारा विकास खंड टूंडला में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी अशोक साम्बोरिया ,विकास खंड नारखी में तैनात सतेंद्र पाल सिंह और विकास खंड अरांव में तैनात रजनीश कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
वहीं उच्चाधिकारियों के निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर अरांव ब्लाक में तैनात पंचायत अधिकारी नीतेश सक्सेना एवं महेश कठेरिया को कठोर चेतावनी दी है। वहीं विकास खंड जसराना की ग्राम पंचायत पारौली की जांच में गंदगी मिलने एवं ग्रामीणों की शिकायत पर सफाईकर्मी को निलंबित कर दिया।