फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   टोटे टोटे हो गया दिल टोटे टोटे हो गया

टोटे टोटे हो गया दिल टोटे टोटे हो गया

Sun, 11 Feb 2018 11:25 PM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
टोटे टोटे हो गया दिल टोटे टोटे हो गया
music concerts - फोटो : Amar Ujala
एटा। एटा महोत्सव पंडाल में शनिवार रात प्रख्यात पंजाबी गायक हंसराज हंस ने अपने गानों पर लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। पद्मश्री गायक को सुनने के लिए देर रात तक महोत्सव पंडाल में दर्शकों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम अमित किशोर, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और उनकी पत्नी प्रियंका तंवर ने किया। इस मौके पर पद्मश्री गायक हंसराज हंस ने एटा की धरती को सलाम करते हुए सूफियाना अंदाज में महफिल की शुरुआत की। उन्होंने सबसे पहले सूफी गीत ‘प्यार नहीं है सुर से जिसको, वो इंसान नहीं है’ की प्रस्तुति दी। इस पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाईं।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने गजल गायक जगजीत सिंह की याद में ‘गरज बरस प्यासे धरती पर, फिर पानी दे मौला’ गजल प्रस्तुत की। इसके बाद उन्होंने जनता की फरमाइश पर ‘इश्क दी गली विच कोई कोई रंगदा’ ‘आजा वे माही तेरा रस्ता’ ‘दिल चोरी साडा हो गया ओए की करिए की करिए’ जैसे गीत सुनाकर लोगों को झूमने पर मजबूर किया। इसके बाद उन्होंने अपने प्रसिद्ध गीत दिल ‘टोटे-टोटे हो गया’ सुनाकर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर पांडाल में पूरी रात गीतों की धूम रही। कार्यक्रम में एएसपी संजय कुमार, बीएसए एसके तिवारी, सीओ वरुण कुमार, सुशील गुप्ता, अग्रिम जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
गजल गीतों ने मोहा मन
एटा महोत्सव के मंच पर शनिवार शाम गीत गजल म्यूजिकल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, चेयरमैन राजा का रामपुर महावीर सिंह राठौर और समाजसेवी मेधाव्रत शास्त्री ने किया। इस मौके पर दिल्ली से आए गायक आमिर, गायिका सरगम, रियाज ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। इस मौके पर संयोजक हिमांशु अस्थाना और अमित जौहरी ने सभी का आभार जताया। कार्यक्रम में अक्षित जौहरी, राजेश माथुर, शैलेंद्र सक्सेना, अजय सक्सेना, योगेश सक्सेना समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed