{"_id":"5a807b1a4f1c1bd04b8b4f25","slug":"31518369562-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्च 2019 तक हर ग्राम पंचायत में लगेगी संघ की शाखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्च 2019 तक हर ग्राम पंचायत में लगेगी संघ की शाखा
Updated Sun, 11 Feb 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
आरएसएस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। राष्ट्र निर्माण के साथ सामाजिक समरसता, एकता, अखंडता के लिए काम करने वाला आरएसएस अब नगरों से निकलकर गांवों की ओर बढ़ेगा। संघ की विचारधारा और ध्येय अब हर ग्राम पंचायत में गूंजेगा। संघ ने इसे लेकर रूपरेखा भी तय कर दी है। रविवार को जीआइसी मैदान में आयोजित हुए राष्ट्र आराधना संगम में जिले के 273 ग्राम पंचायतों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
आरएसएस ने ग्राम स्तर पर शाखाएं लगाने की तैयारी की है। लोगों को राष्ट्र एकता और राष्ट्र धर्म का पाठ पढ़ाने के लिए अब स्वयंसेवक गांव-गांव जाकर शाखाएं लगाएंगे। गांवों को संघ से जोड़ने के लिए आरएसएस ने मार्च 2019 तक का वक्त तय किया है। इसके लिए जिला, नगर और खंड की शाखाओं को सक्रिय करने पर जोर दिया जा रहा है। वहीं गांवों में संघ पर्यावरण के लिहाज से 10 हजार पौधरोपण के साथ साक्षरता और स्वास्थ्य के मुद्दों पर लोगों में अलख जगाएगा। संघ के अधिकारियों की मानें तो जिले में अब तक 122 शाखाओं का संचालन होता है। अब इसे गांव तक पहुंचाने के लिए काम किया जाएगा।
कार्यकर्ताओं को हम संघ वाले का भाव छोड़ने की सीख दी गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि समाज में अहंकार नहीं नम्रता के साथ जाना है। क्योंकि संघ पूरे देश का है। हमको संपूर्ण समाज के साथ मन मिलाकर चलना है।
विज्ञापन
विश्वशांति में फिर बजे भारत का डंका
संघ ने तय किया है कि भारत ने हमेशा विश्वशंाति का डंका बजाया है, लेकिन देशों की प्रतिद्वंदता में यह कहीं पीछे छूट गया है। देश के यशगान गीत का संस्मरण सुनाते हुए युवाओं के मन को टटोला गया।
कहते हैं आंकड़े
3205 स्वयंसेवकों का पंजीकरण जिले में
576 ग्राम पंचायतें हैं जिले में
273 ग्राम पंचायतोें ने कराया पंजीकरण
195 ग्राम पंचायतों में काम शुरू होने की ओर
873 राजस्व गांव हैं जिले में
10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य
2019 में मार्च तक हर ग्राम पंचायत में लगेगी शाखा