फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा

अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा

Sat, 03 Feb 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सदस्य पकड़ा
UP Police
घिरोर। थाना पुलिस ने मोहल्ला फर्रास में दबिश देकर अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की पांच बाइकें भी बरामद की हैं। शनिवार को आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि मोहल्ला फर्रास निवासी कामरान अली घर पर मौजूद हैं। आरोपी अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने पुलिस बल के साथ आरोपी के घर पर दबिश दी। पुलिस को देखकर कामरान ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने पर बताया कि वह उसका भाई और रिश्तेदार साथ में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं। उसने दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में वारदातें की हैं।
विज्ञापन


भाई इमरान जाली नोट छापने के जुर्म में फिरोजाबाद जेल में बंद है। उसका बहनोई अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगना है। वह मोहल्ला चांद खेड़ा महरौली दिल्ली में रहता है। लग्जरी गाड़ियों की चोरी के मामले में वह हरियाणा की जेल में बंद है। कई और साथी भी गैंग के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed