{"_id":"5a676ad64f1c1b514a8b5356","slug":"31516726998-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद व्यापारी के घर से सोने के आधा किलो आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद व्यापारी के घर से सोने के आधा किलो आभूषण चोरी
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
chori
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैथरा। बेटी की शादी करने गाजियाबाद गए खाद व्यापारी के घर का ताला तोड़कर चोर आधा किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर लौटे खाद व्यापारी ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कस्बा जैथरा के सब्जी मंडी निवासी राजन गुप्ता कस्बे में ही खाद और खाली वारदाने का व्यापार करते हैं। दो दिन पहले वह अपने मकान में ताला लगाकर बेटी की शादी करने के लिए गाजियाबाद गए थे। सोमवार रात चोरों ने घर का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर लिया और आधा किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए।
मंगलवार सुबह जगार होने पर पड़ोसियों ने घर के ताले टूटे देखकर राजन गुप्ता को घटना की जानकारी दी। सूचना पर राजन गुप्ता परिवार के साथ लौट आए। सूचना पर जैथरा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित के अनुसार, चोर आधा किलो सोने के आभूषण एवं अन्य सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
--------
50 मीटर पुलिस करती रही गश्त
जैथरा। कस्बे के बारहद्वारी मंदिर पर सोमवार रात जैथरा पुलिस गश्त करती है। सोमवार रात भी पुलिस उसी मंदिर पर गश्त कर रही थी और महज 50 मीटर की दूरी पर व्यापारी के घर में चोर वारदात कर गए।
-----
पुलिस को नजदीकी पर शक
एटा। खाद व्यापारी के घर से चोरी की घटना लोगाें के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। व्यापारी के घर से चोर केवल आधा किलो सोने के आभूषण चोरी कर ले गए लेकिन लाइसेंसी रिवाल्वर, चांदी के बर्तन, जेवरात आदि सामान छोड़ गए। ऐसे में पुलिस को व्यापारी के किसी नजदीकी पर ही शक हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।