फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम घोषित

सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम घोषित

Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई परीक्षा कार्यक्रम घोषित
demo pic
मैनपुरी। यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब सीबीएसई की परीक्षाओं का कार्यक्रम भी घोषित हो गया है। परीक्षा कार्यक्रम घोषित होते ही छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। हालांकि जनपद के सभी 21 कालेजों में सीबीएसई का पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। छात्र परीक्षा के लिए रिवीजन कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई की परीक्षाएं पांच मार्च से शुरू होने जा रही हैं। इन परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं की धड़कनें तेज हो गई हैं। हालांकि जनपद के सभी 21 कालेजों में 10वीं तथा 12वीं का परीक्षा पाठ्यक्रम पूरा हो चुका है। कालेजों में रिवीजन का कार्य चल रहा है। सीआरबी स्कूल के छात्र रोहित ने बताया कि उनके यहां कोर्स पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


अब सभी विषयों के रिवीजन का कार्य चल रहा है। वहीं सुदिती ग्लोबल एकेडमी के छात्र नमन का कहना है कि उनके यहां कोर्स पहले ही समाप्त हो चुका है अब परीक्षा में बेहतर अंक कैसे प्राप्त किए जाएं इसके लिए रिवजीन कराया जा रहा है। ब्लूमिंग बड्स के छात्र राहुल का कहना है कि उनके यहां भी कोर्स पूरा हो चुका है। रिवीजन का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब सभी कालेजों में होगी 10वीं की बोर्ड परीक्षा
मैनपुरी। सीबीएसई में वर्ष 2017 तक 10वीं की होम परीक्षा की व्यवस्था थी लेकिन 2018 की परीक्षा में इसे समाप्त कर दिया गया है। इस वर्ष 10वीं के सभी छात्र-छात्राओं को बोर्ड की परीक्षा के तहत ही परीक्षा देनी होगी।

जनपद में पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
मैनपुरी। सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि जनपद में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा के लिए पांच केंद्र बनाए गए है। इनमें सुदिती ग्लोबल एकेडमी मैनपुरी, जवाहर नवोदय विद्यालय भोगांव, एसबीआरएल सीनियर सेकेंड्री स्कूल मैनपुरी, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैनपुरी शामिल हैं।


जनपद के 21 कालेज परीक्षा में होंगे शामिल
मैनपुरी। सिटी कोआर्डिनेटर डॉ. राममोहन ने बताया कि जनपद में 21 कालेज सीबीएसई से संचालित हैं। इनमें से 12 कालेज इंटरमीडिएट की परीक्षा में शामिल होंगे। नौ कालेज ऐसे हैं, जिनमें केवल हाईस्कूल के ही परीक्षार्थी अध्ययनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed