फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   828 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

828 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा

Thu, 30 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
828 प्रत्याशियों के भाग्य का आज खुलेगा पिटारा
निकाय चुनाव
कासगंज। जनपद की स्थानीय निकायों की मतगणना शुक्रवार को होगी। इसी के साथ ही नौ दिन से 828 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं से बाहर आ जाएगा। प्रत्याशियों को भी पता चल जाएगा कि कौन कितने पानी में है। किस प्रत्याशी को मतदाताओं ने कितना पसंद किया है और कितना न पसंद।
विज्ञापन


जनपद की 10 निकायों में पहले चरण में 22 नवंबर को मतदान हुआ। इस मतदान के साथ ही अध्यक्ष पद के 130 तथा सभासद पद के 698 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। अब जबकि शुक्रवार को मतगणना हो जाएगी।
विज्ञापन


सुबह 8 बजते ही प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा खुलने लगेगा। दोपहर के बाद तक मतगणना का कार्य पूरा हो जाने का अनुमान है। जैसे ही मतगणना का कार्य पूरा हो जाएगा वैसे ही निकायों के अध्यक्ष व सभासद पद के लिए प्रत्याशियों के विजेता घोषित होंगे। इन निकायों में 137807 मतदाताओं ने अपनेे वोट डाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतने प्रत्याशियों का भाग्य आएगा बाहर

निकाय का नाम अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सभासद पद के प्रत्याशी
नगर पालिका कासगंज 10 141
नगर पालिका गंजडुडवार 8 126
नगर पालिका सोरों 15 98
नगर पंचायत बिलराम 17 40
नगर पंचायत सहावर 15 63
नगर पंचायत अमापुर 10 20
नगर पंचायत पटियाली 18 56
नगर पंचायत मोहनपुर 8 39
नगर पंचायत भरगैन 16 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed