फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   आठ लाख मतदाता आज चुनेंगे अपने शहर की सरकार

आठ लाख मतदाता आज चुनेंगे अपने शहर की सरकार

Sat, 25 Nov 2017 08:14 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
आठ लाख मतदाता आज चुनेंगे अपने शहर की सरकार
वोटर - फोटो : demo pic
मथुरा। रविवार को आठ लाख मतदाता अपने शहर की सरकार चुनेंगे। इन्हें अपने मतदान से 1358 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करना है। इसमें मेयर पद के लिए आठ प्रत्याशियों सहित अध्यक्ष पद के 151 प्रत्याशी शामिल हैं। जिले में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका सहित 13 नगर पंचायतों के लिए आज मतदान होने जा रहा है।
विज्ञापन


निकाय निर्वाचन के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद में रविवार को मतदान होने जा रहा है। इसमें 801533 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें मथुरा नगर निगम के लिए पहली बार मतदान होगा। इसमें 6.20 लाख मतदाता भाग लेंगे। जनपद के सभी 15 निकायों में 1358 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इसमें 151 अध्यक्ष पद के प्रत्याशी भी शामिल हैं, जिसमें आठ मेयर के दावेदार हैं। इसके अलावा सभासद पद के लिए प्रत्याशियों की संख्या 1207 है, जिसमें 521 निगम के पहले पार्षद की लाइन में हैं।
विज्ञापन


यहां होगा आज चुनाव...
01 नगर निगम, 01 नगर पालिका, 13 नगर पंचायत
- मथुरा-वृंदावन नगर निगम, कोसी नगर पालिका, राया नगर पंचायत, बाजना नगर पंचायत, गोकुल नगर पंचायत, महावन नगर पंचायत, बलदेव नगर पंचायत, फरह नगर पंचायत, गोवर्धन नगर पंचायत, राधाकुंड नगर पंचायत, सौंख नगर पंचायत, बरसाना नगर पंचायत, चौमुहां नगर पंचायत, छाता नगर पंचायत, नंदगांव नगर पंचायत।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed