फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ईवीएम को लेकर कोई शक है तो जांच लीजिए

ईवीएम को लेकर कोई शक है तो जांच लीजिए

Wed, 22 Nov 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम को लेकर कोई शक है तो जांच लीजिए
EVM - फोटो : डैमो
मथुरा। ईवीएम को लेकर अगर आपके दिमाग में कोई शक या शंका है तो उसे तत्काल दूर कर लीजिए। मतदान से पहले ईवीएम को परखने का मौका निर्वाचन आयोग ने आम जन को दिया है। अगले दो दिन तक नगर निगम क्षेत्र के सभी थाने और चौकियों में ईवीएम का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा चुनावों में ईवीएम को लेकर कई पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे। सोशल मीडिया पर अब भी इस तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं। इन स्थितियों में अगर आपको भी ईवीएम की विश्वसनीयता पर शक हो रहा है तो उसे दूर कर लीजिए। निर्वाचन आयोग की व्यवस्था के अनुरूप मथुरा आई ईवीएम का प्रदर्शन 23 और 24 नवंबर को मंडी समिति के साथ थाना और चौकियों में किया जाएगा।
विज्ञापन



यहां निर्वाचन से जुडे़ अफसरों की मौजूदगी में आम लोग ईवीएम की विश्वसनीयता अपनी पसंद के चुनाव चिह्न के बटन को दबाकर तत्काल उसके परिणाम रूप में देख सकते हैं। जिला उपनिर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि इस प्रदर्शन के दौरान कोई भी व्यक्ति, प्रत्याशी या फिर राजनेता ईवीएम को डेमो मतदान द्वारा परख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी समिति पहुंची ईवीएम
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के चुनाव के लिए बुधवार को ईवीएम मंडी समिति पहुंच गई। 26 नवंबर को इनका उपयोग मतदान के लिए होगा। करीब एक हजार ईवीएम यहां भेजी गई हैं। यहां से ही पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed