फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शनि अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े भक्त

शनि अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े भक्त

Sat, 18 Nov 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 18 Nov 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
शनि अमावस्या पर गंगा स्नान को उमड़े भक्त
कासगंज के सोरों में शनि अमावस्या के मौके पर हरिपदी में गंगास्नान करते श्रद्घालु
कासगंज/ सोरों। शनि अमावस्या के पावन आवसर पर शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं नेे गंगा घाटों पर पहुंच स्नान किया। साथ ही मंदिरों में जा भक्तों ने पूजा अर्चना कर मनौती मांगी।
विज्ञापन


ब्रह्ममुहुर्त से ही श्रद्धालुओं के गंगा घाटों पर जाने का क्रम शुरु हो गया। लोग ट्रेन, बस, डग्गामार वाहन, ट्रैक्टर व अपने निजी वाहनों से गंगा घाट पहुंचे। क्षेत्र सहित दूर दराज के इलाकों से भी लोग गंगाघाट पर स्नान करने पहुंचे। जो भोर की पहली किरण के साथ ही प्रारंभ हो गया।
विज्ञापन


लहरा, हरि की पौड़ी कछला आदि घाटों में पहुंच कर स्नान किया। वहीं बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिरों में पहुंच कर शनि देव की प्रतिमा को तेल से स्नान कराने के उपरांत, दीप जलाकर शनि के पसंदीदा सामान, तिल, तेल, लोहा आदि सामान समर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांय के समय भी बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा अर्चना की। प्राचीन चामुंडा स्थित शनि देव मंदिर, माल गोदाम चौराहा, माल गोदाम रोड स्थित शिवलाय, बारहद्वारी, प्रभुपार्क स्थित मंदिरों आदि पर भक्तों ने पहुंचकर तेल से शनि देव का अभिषेक किया। प्रभु पार्क शनि मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने पहुंच कर धर्म लाभ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed