फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   भाजपा प्रत्याशी के सामने होगी बागियों की दीवार

भाजपा प्रत्याशी के सामने होगी बागियों की दीवार

Fri, 10 Nov 2017 12:09 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी के सामने होगी बागियों की दीवार
डेमो - फोटो : डेमो
फिरोजाबाद/टूंडला। निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के सामने कई बागी प्रत्याशियों ने ताल ठोंक दी है। भाजपा में पहचान बनाने वाले बागी नेताओं ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर कर भाजपा के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। एक ओर भाजपा के नेता सुशील चक हैं तो दूसरी ओर कैबिनेट मंत्री एसपी सिंह बघेल के पूर्व प्रतिनिधि राजेंद्र बघेल हैं।
विज्ञापन


वहीं एक भाजपा नेत्री शुक्रवार को अपना नामांकन करने जा रहीं हैं। ऐसे में भाजपा के लिए टूंडला सीट पर कड़ी टक्कर अपनों से मिलेगी। बागियों के चुनाव मैदान में आने से कैबिनेट मंत्री बघेल की साख भी दांव पर है।
विज्ञापन


निकाय चुनाव में नामांकन के दौरान दलीय प्रत्याशियों के बागियों ने होश उड़ा दिए। भाजपा प्रत्याशी के काफिले में कैबिनेट मंत्री होने के बावजूद इतनी भीड़ नहीं थी, जितनी भाजपा के बागी प्रत्याशियों के काफिलों में भीड़ देखी गई। बागियों के काफिले नगर में चर्चा का विषय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed