{"_id":"59b181234f1c1be47f8b4c9e","slug":"31504805155-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों में उबाल, सीएम का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों में उबाल, सीएम का फूंका पुतला
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। गुरुवार को सड़कों पर उतरे शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर जीटी रोड पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के विरुद्ध आपत्तिजनक नारे लगा रहे आंदोलनकारियों ने पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। रोकने पर शिक्षामित्राें ने पुलिस से हाथापाई की। वहीं महिला शिक्षामित्र ने पुलिस अधिकारी की ओर चप्पल भी उछाली।
शिक्षामित्रों का आंदोलन एक बार फिर उग्र हो गया। गुरुवार को शहीद पार्क में एकत्रित सैकड़ों शिक्षामित्रों ने अर्द्धनग्न होकर जुलूस निकाला। आंदोलनकारी अपनी मांग के अलावा पीएम मोदी व सीएम योगी के लिए आपत्तिजनक नारे लगाए। इतना ही नहीं शिक्षामित्रों ने सीओ कार्यालय पर पहुंचकर जीटी रोड जाम कर दिया। महिला शिक्षामित्रों ने घेरा बना लिया और पुरुष बीच सड़क पर कपड़े उतारकर प्रदर्शन करने लगे। इसी दौरान दो शिक्षामित्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला लेकर आ गए। जब तक पुलिस कोई कदम उठाती। इससे पहले शिक्षामित्रों ने सीएम के पुलता फूंक दिया दिया।
- सीओ के माइक छीनने पर आक्रोशित हुए शिक्षामित्र
अभी शिक्षामित्र मुख्यमंत्री का पुतला दहन ही कर रहे थे कि क्षेत्राधिकारी वरुण कुमार ने शिक्षामित्रों का माइक छीनने की कोशिश की। इससे शिक्षामित्र भड़क गए। पुलिस से खींचतान हो गई। महिला शिक्षामित्रों ने जहां चप्पल उठा ली। वहीं डंडों से पुलिस पर वार करने की भी कोशिश की। काफी देर तक पुलिस और शिक्षामित्रों में धक्कामुक्की होती रही। एक पुलिस कर्मी की तो वर्दी तक पकड़ ली। मगर पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
- जीटी रोड पर शिक्षामित्रों ने लगाया जाम
जुलूस के दौरान जीटी रोड पर जाम के हालात बन गए। दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं। राहगीरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब आधा घंटे बाद जीटी रोड का यातायात सुचारु हो पाया।
मंत्री का घेराव, सीएम के सामने आत्मदाह की धमकी
ब्यूरो
एटा। संयुक्त शिक्षामित्र संघर्ष समिति के संयोजक राजेश गुप्ता, सह संयोजक मनोज कुमार, कृपाल सिंह व अवधेश कुमार आदि ने कहा कि शिक्षामित्र शुक्रवार को जनपद आ रहे प्रदेश सरकार के मंत्री सुरेश पासी का घिराव कर चक्का जाम करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री के जिला आगमन पर आत्मदाह की भी धमकी दी है। आंदोलनकारियों में हरिओम प्रजापति, राष्ट्रदीप पचौरी, एसके राजपूत, मो.इशाक, विपिन राघव, संजय शर्मा, ओमेंद्र कुशवाहा, सोरन सिंह, आशा यादव, गुंजन, पंकज, अनुराधा चौहान आदि प्रमुख हैं।