फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   मलेरिया रोधी दवा, स्प्रे स्टोर में बंद

मलेरिया रोधी दवा, स्प्रे स्टोर में बंद

Sun, 30 Jul 2017 11:41 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
मलेरिया रोधी दवा, स्प्रे स्टोर में बंद
Demo Pic
कासगंज। बारिश का मौसम चल रहा है, ऐसे मेें मच्छरों का प्रकोप और बीमारियों का ग्राफ भी बढ़ चुका है। मलेरिया की रोकथाम के लिए आई दवा गोदामों की शोभा बढ़ा रही है। यही नहीं छिड़काव वाली दवाएं भी स्टोर में पड़ी हैं इनका इस्तेमाल तक कराना विभाग ने जरूरी नहीं समझा है।
विज्ञापन


विभाग के पास 75 किग्रा एंटीलार्वा दवा, 21.5 किग्रा डाईफ्लू बेजीरान दवा स्टॉक में मौजूद है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में छिड़काव के लिए 40 लीटर पायरेप्रिम दवा की व्यवस्था की गई है। लेकिन इसका छिड़काव नहीं कराया है।
विज्ञापन


बारिश के मौसम के चलते क्षेत्र में जगह जगह जलभराव के हालात हैं। बाढ़ के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में भी गंगा का पानी जमा होने लगा है, जिससे मच्छर पनप रहे हैं। विभागीय आंकड़ों में ही जून माह तक 14 रोगी मलेरिया के चिन्हित हो चुके हैं, जबकि निजी पैथालॉजी में संख्या इससे अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



मलेरिया के लक्षण
जाड़ा लगकर बुखार आना
कंपकंपी आना औश्र दांतों का बजना
शरीर से बहुत पसीना आना
लगतार तेज बुखार, सिरदर्द, एवं उल्टी आना


मलेरिया से बचाव को ये रखें सावधानी
- अपने आस पास पानी एकत्र न होने दें
-एकत्रित गंदे पानी में केरोसिन, डीजल, जले हुए मोबिल की बूंदे डाल दें
- पानी के बर्तन को ढककर रखें
- सप्ताह में एक बार पानी के बर्तन को धोकर साफ कर लें
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
- शरीर के खुले हिस्से में नीम या सरसों का तेल लगाएं

मलेरिया पर अंकुश लगाने को दवा छिड़काव के लिए पालिका से कर्मियों की मांग की गई है। नगर के सभी वार्डों में दवा छिड़काव की योजना बनाई गई है। जल्द ही दवा का छिड़काव शुरू कराया जाएगा।
- राजकुमार सागर, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed