फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

करोड़ों की ठगी करने वाला गिरफ्तार

Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
करोड़ों की ठगी करने वाला  गिरफ्तार
फिरोजाबाद। फर्जी कंपनी के माध्यम से 1.75 करोड़ की ठगी करने वाला साथियों के साथ होटल गर्ग से फिरोजाबाद पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने ठगी करने वाले सहित छह लोगों को हिरासत में लिया। हिरासत में लिए गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


लखनऊ के टिकवा चौराहा विभव खंड प्लेस 702 अमेठी इंटर कालेज के समीप निवास करने वाले गौरव शंकर द्वारा दक्षिण कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कालोनी सुहागनगर में वर्ष 2016 में ईडन एग्री कल्चर के नाम से एक कंपनी खोली थी। इसके माध्यम से लोगों को कुछ वर्ष में ही जमा धन को दुगना करना और अधिक ब्याज देने का लालच भी दिया गया था। लोगों को कंपनी से जोड़ने के लिए एजेंट बतौर स्थानीय कुछ युवकों और युवतियों को भी रखा गया था। जबकि जोनल मैनेजर के पद पर भानु प्रताप निवासी सुहागनगर सेक्टर एक को तैनात किया गया था।
विज्ञापन


भानु प्रताप स्थानीय निवासी थे। इसलिए काफी संख्या में लोगों ने कंपनी में अपना रुपया जमा करा दिया। यानि कि कुल एक करोड़ 75 लाख रुपये लोगों द्वारा जमा कराए गए। नकदी दो करोड़ के करीब पहुंचने से पूर्व गौरव शंकर और भानु प्रताप कंपनी को रातों रात बंद कर भाग गए। इसकी जानकारी लोगों को हुई तो उन्होंने गौरव शंकर और भानु प्रताप की तलाश शुरू कर दी। इस पर रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नारायन नगर निवासी सोमदत्त प्रसाद पुत्र परशुराम ने गौरव शंकर और जोनल मैनेजर भानु प्रताप के खिलाफ दक्षिण पुलिस को तहरीर देने के साथ ही 20 अप्रैल 2017 को धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समझौते को बुलाया था होटल पर
आरोपियों को पुलिस के हाथ न आता देख सोमदत्त ने गौरव शंकर को समझौता करने की बात कहते हुए उसको साथियों के साथ फिरोजाबाद स्थित होटल गर्ग में बुला लिया। जैसे ही गौरव और उसके साथी होटल गर्ग पहुंचे तो पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर कोतवाली उत्तर और दक्षिण के साथ सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार सिंह ने होटल में दबिश देकर गौरव शंकर सहित उसके अन्य साथियों को हिरासत में लिया। सीओ सिटी डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि गौरव शंकर के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है। उसके खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा जाएगा। जबकि शेष लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed