{"_id":"596cfba54f1c1b371f8b4728","slug":"31500314533-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्केश्वर के जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्केश्वर के जलाभिषेक को उमड़ा सैलाब
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर महादेव मंदिर में आस्था का सागर हिलोरे मारता रहा। रविवार रात को नगर की परिक्रमा हुई, जिसमें लाखों शिव भक्तों ने शहर के चारों कोनों पर स्थित शिव मंदिरों में भगवान शिव का अभिषेक किया और बल्केश्वर महादेव मंदिर में सोमवार सुबह से रात 12 बजे तक विशेष पूजन चलता रहा है।
महंत सुनील नागर और कपिल नागर की देखरेख में भगवान शिव दुग्धाभिषेक और फिर जलाभिषेक किया गया। इसके बाद सुबह आरती के साथ ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इसके बाद सुबह से शाम तक भक्त ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ मंदिर में उमड़ने लगे।
भोले बाबा का दूध और जल से अभिषेक करने के साथ उन्हें बेल पत्र, धतूरा, शहद, चावल, रोली, धूप, दीप आदि अर्पित किए गए। परिक्रमार्थी और कांवड़ियों ने जलाभिषेक किया। मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
शाम मंदिर परिसर में फूल बंगला सजाया गया और भगवान शिव का शृंगार किया गया। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को कैलाश महादेव का मेला आयोजित होगा।
मेले में भीड़, हाईवे रहा जाम
बल्केश्वर मेले में रविवार शाम से ही भीड़ उमड़ती रही। सोमवार को तो वहां पैर रखने को जगह नहीं थी। नगर परिक्रमा के चलते रविवार को रात को हाईवे भारी वाहनों का प्रतिबंधित किया था, सुबह है जब नो एंट्री खोली गई तो हाईवे जाम हो गया। श्रद्धालुओं की भीड़ की वजह से वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और भगवान टाकीज पर जाम के हालात रहे। वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।