फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   गर्भवती हूं साहब, पति की गिरफ्तारी पर रोक लगाओ

गर्भवती हूं साहब, पति की गिरफ्तारी पर रोक लगाओ

Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
गर्भवती हूं साहब, पति की गिरफ्तारी पर रोक लगाओ
woman (demo pic)
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव शिवसिंहपुर निवासी गर्भवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में पति की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। महिला का कहना है कि देखभाल करने वाला कोई नहीं है। 15-20 दिन की मोहलत दी जाए। डिलीवरी के बाद पुलिस पति को गिरफ्तार कर सकती है। आए दिन पुलिस घर आकर परेशान कर रही है।
विज्ञापन


गांव शिवसिंहपुर निवासी मोनू सिंह व बडे़ भाई सोनू के विरुद्ध गांव में पार्टीबंदी के चलते जानलेवा हमला किए जाने की रिपोर्ट थाना कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने कुछ दिन पूर्व सोनू को गिरफ्तार कर जेल भेजा है वहीं मोनू की तलाश में आए दिन घर जाकर गाली-गलौज करती है।
विज्ञापन


मोनू की पत्नी गर्भवती है और उनकी देखभाल करने वाला कोई नहीं है। पीड़िता ने एसपी राजेश एस को प्रार्थना-पत्र देकर कहा है कि चिकित्सक ने डिलीवरी के लिए 15-20 दिन का समय दिया है। शरीर में खून की कमी है इसलिए पति की गिरफ्तारी पर बच्चा होने तक रोक लगा दी जाए। यह उसकी व होने वाले बच्चे की जिंदगी का सवाल है। जब उसकी डिलीवरी हो जाए तो पुलिस पति को गिरफ्तार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed