फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   जिस बाग में हुई थी हिंसा वहां गूंजेगी ट्रेन की सीटी

जिस बाग में हुई थी हिंसा वहां गूंजेगी ट्रेन की सीटी

Thu, 15 Jun 2017 11:35 PM IST
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
जिस बाग में हुई थी हिंसा वहां गूंजेगी ट्रेन की सीटी
जायजा लेते मंत्री श्रीकांत - फोटो : अमर उजाला
मथुरा। कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने जवाहरबाग का निरीक्षण करते हुए कहा कि इसे आदर्श पार्क के रूप में विकसित किया जाएगा। इसकी योजना कंकरीट के भवनों से हटकर तैयार की गई है। यहां खुली जिम, बच्चों के लिए झूले और बच्चों की ट्रेन के संचालन सहित प्राकृतिक खूबसूरती यहां लोगों को आकर्षित करेगी।
विज्ञापन


निरीक्षण दौरान उन्होंने पूर्व प्रस्तावित योजना में कुछ सुधार के निर्देश निर्माण निगम के अफसरों को दिए। सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे का प्रबंध हो। चार खुली व्यायामशालाएं बनेंगी। बताया कि करोड़ों रुपये के इस प्रोजेक्ट में करीब छह करोड़ जारी भी हो चुके हैं। जल्द ही ई-टेंडरिंग से काम शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इसे आम लोगों की सहभागिता से जनपयोगी बनाया जाएगा। इस दौरान डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, राजकीय निर्माण निगम के इंजीनियर एचबी सिंह, सहायक अभियंता मुनीषराज स्वरूप सहित दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक एनसी अग्रवाल, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव, डीएचओ मुकेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed