{"_id":"594176684f1c1b612d8b459d","slug":"31497462376-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिछवां में सौ बीघा चरागाह की जमीन कराई मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिछवां में सौ बीघा चरागाह की जमीन कराई मुक्त
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
सौ बीघा चरागाह की जमीन कराई मुक्त
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछवां (मैनपुरी)। विकास खंड मैनपुरी के गांव करीमगंज में तहसीलदार मनोज कुमार व नायब तहसीलदार गजराज सिंह के नेतृत्व में सौ बीघा चरागाह की जमीन को मुक्त कराया।
गांव करीमगंज में राजस्व विभाग टीम के साथ सौ बीघा चरागाह की जमीन को मुक्त कराया है। ग्रामीण ग्याप्रसाद, श्रीपाल, रामविलास, भगवानदास, रामदास आदि ने बताया कि उक्त लोगों को सन 1975 में गाटा संख्या 2809, 2841, 2842, पट्टे आवंटन किए गए थे। तभी से सभी किसान अपनी-अपनी जमीन पर कब्जा कर फसलें पैदा करने लगे। बीते 2007 में पट्टे खारिज होने का नोटिस आया जहां सभी किसानों के होश उड़ गए। बीते शनिवार को अधिकारियों की देखरेख में खड़ी मक्के की फसल को जुतवाकर चरागाह की जमीन को मुक्त कराया गया है।
तहसीलदार मनोज कुमार ने बताया कि चरागाह की जमीन पर बने मकानों पर 167 की कार्रवाई करते हुए जुर्माना किया गया है। वहीं ममता देवी मोहरकली, इंद्रदेवी की मक्के की फसल को जोतना प्रारंभ किया तो उसके आंखों से आंसू झलक आए। बोली, कड़ी मशक्कत के बाद फसल को तैयार किया है। जिसे शासन ने छीन लिया है। अब बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा। राजस्व निरीक्षक सुरेशचंद्र राठौर, क्षेत्रीय लेखपाल रमेशचंद्र, एसआई बीएल यादव, धनीराम यादव व पुलिस मौजूद रही।