{"_id":"593d8f194f1c1be7648b45c0","slug":"31497206553-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवाजी ने की थी हिंदू साम्राज्य की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवाजी ने की थी हिंदू साम्राज्य की स्थापना
Updated Mon, 12 Jun 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पथ संचलन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज (एटा)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह दीपराज माहेश्वरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी ने 300 वर्ष पूर्व हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। जब चारों ओर निराशा का भाव था तब उन्होंने नई आशा का संचार किया।
जिला कार्यवाह माहेश्वरी कस्बे के गंगाराम हबुड़ा सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित हिंदू साम्राज्य दिवस कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिवाजी के राज्याभिषेक से पहले कोई भी हिंदू राजा बनने की सोचता नहीं था। उन विषम परिस्थितियों में कम सेना के साथ उनका राज्याभिषेक हुआ। उन्होंने उस समय साधारण व्यक्तियों को एकत्रित करके हिंदू साम्राज्य की स्थापना की थी। अपने कौशल से उन्होंने परिस्थितियों को बदल दिया।
संघ के जिला प्रचार प्रमुख कौशल साहू, सह जिला कार्यवाह संजीव कुमार ने भी हिंदू साम्राज्य दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अतिथि रूपकिशोर पाठक थे।बौद्धिक कार्यक्रम के बाद संघ के जिला शारीरिक प्रमुख एवं मुख्य शिक्षक सुधांशु एवं आदित्य ने पथ संचलन का शुभारंभ कराया। गणवेशधारी स्वयंसेवकों ने दंड के साथ नगर में पथ संचलन किया। जगह जगह स्वयं सेवकों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पथ संचलन ने अमांपुर रोड, सिढ़पुरा रोड, करतला, पटियाली रोड सहित नगर के विभिन्न मार्गों पर भ्रमण किया। कार्यक्रम में सिढ़पुरा के नगर कार्यवाह मनोज गुप्ता, कासगंज के नगर संचालक ज्ञान माहेश्वरी, सुरेंद्र कुमार, योगेश श्रीवास्तव, रिशु गुप्ता, सुधीर गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता आदि मौजूद थे।