फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   310 new patiet of corona in mainprui

एसडीएम भोगांव सहित जिले में मिले 310 कोरोना संक्रमित

Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
310 new patiet of corona in mainprui
-जिला अस्पताल में आने वाले लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग करते विभागीय कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिला में शुक्रवार को एसडीएम भोगांव सहित 301 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5609 पहुंच गई है। अब तक 3846 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 94 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 1669 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटे में एसडीएम भोगांव सहित 301 कोरोना संक्रमित मिले। मात्र 10 संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग ने गंभीर हालत में आइसोलेशन लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि शेष को होम आइसोलेट किया गया है। सीएमओ डॉ. एके पांडेय ने प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की शीघ्र जांच करें। जो लोग केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं उनका टीकाकरण कराएं।
विज्ञापन

-----
विकास भवन में नौ लोग मिले संक्रमित
विकास भवन में बृहस्पतिवार को कराई गई जांच के दौरान नौ कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले। इनमें जिला विकास अधिकारी कार्यालय का प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक, कनिष्ठ सहायक, दिव्यांग कल्याण अधिकारी का वरिष्ठ सहायक, मुख्य विकास अधिकारी का पत्र वाहक, डीडीओ का रसोइया और पत्रवाहक, टीपी सेंटर का एक कर्मचारी संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्राइवेट डॉक्टर सहित 24 संक्रमित मिले
किशनी। सीएचसी पर हुई जांच में गांव भदेही निवासी 70 वर्षीय व उनका डाक्टर भतीजा पॉजिटिव पाए गए। भदेही स्थित इनके क्लीनिक पर प्रतिदिन 100 से अधिक लोग उपचार लेने आए। क्लीनिक को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को सीएचसी पर कुल 110 लोगों की जांच हुई, जिनमें से 24 लोग संक्रमित पाए। 45 के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज आगरा भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed