फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   3045 candidates sitting in B.Ed third question paper exam

बीएड तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा में बैठे 3045 परीक्षार्थी

Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
3045 candidates sitting in B.Ed third question paper exam
मैनपुरी। जिले के पांच केंद्रों पर बुधवार को बीएड 2019-21 द्वितीय वर्ष के तृतीय प्रश्रपत्र की परीक्षा कड़ी निगरानी के बीच आयोजित हुई। पंजीकृत 3214 परीक्षार्थियों में से 3045 परीक्षार्थी मौजूद रहे जबकि 169 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा हुई। परीक्षार्थियों को सघन तलाशी के बाद उन्हें केंद्र पर प्रवेश दिया गया। शहर के आरसी महिला डिग्री कॉलेज में प्राचार्य डॉ. शैफाली यादव की देखरेख में परीक्षा हुई। यहां परीक्षा के दौरान पंजीकृ़त 1032 परीक्षार्थियों में से 1004 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 28 अनुपस्थित रहे। श्री चित्रगुप्त डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. शिखा सक्सेना ने बताया कि बुधवार को पंजीकृत 622 परीक्षार्थियों में से 590 उपस्थित रहे वहीं 32 अनुपस्थित रहे। डॉ.भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. पुष्पा कश्यप ने बताया कि पंजीकृत 140 परीक्षार्थियों में से 137 मौजूद रहे जबकि तीन अनुपस्थित रहे। नेशनल डिग्री कॉलेज भोगांव की प्राचार्य आशारानी वर्मा ने बताया परीक्षा के दौरान पंजीकृत 1135 परीक्षार्थियों में से 1065 परीक्षार्थी उपस्थित हुए जबकि 70 अनुपस्थित रहे। राजकीय बालिका महाविद्यालय कुरावली में प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार की देख रेख में परीक्षा हुई। यहां पंजीकृत 285 परीक्षार्थियों में से 249 उपस्थित हुए जबकि 36 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed