{"_id":"6a1b50a2aa10057f9d0d16eb","slug":"30000-tourists-visited-the-taj-after-eid-agra-news-c-25-1-agr1070-1072919-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: ईद के बाद 30 हजार सैलानियों ने देखा ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: ईद के बाद 30 हजार सैलानियों ने देखा ताज
Sun, 31 May 2026 02:33 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 31 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। बकरीद के बाद शनिवार को ताजमहल पर सैलानियों का हुजूम उमड़ पड़ा। शनिवार सुबह मौसम सुहाना रहा लेकिन दोपहर में उमस भरी गर्मी और धूप के बाद भी 30 हजार सैलानियों ने ताजमहल देखा।
शनिवार सुबह से ही ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी, दोनों प्रवेश द्वारों पर पर्यटकों की कतारें देखी गई। त्योहार की छुट्टी होने के कारण सुबह से ही भीड़ बढ़ने लगी थी। दोपहर में छातों के साथ हाथों में पानी की बोतलें लेकर पर्यटक मुख्य मकबरे पर नजर आए। भारी भीड़ के कारण सुरक्षाकर्मियों और एएसआई की टीम को व्यवस्था संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। संवाद
-- -- -- -
ताज में 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ी
आगरा। ताजमहल में शनिवार को छह पर्यटकों की गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई। किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत हुई, तो कोई चक्कर खाकर गिर पड़ा। ताजमहल परिसर स्थित डिस्पेंसरी में डॉक्टरों ने उन्हें जरूरी दवाएं और ओआरएस का घोल दिया। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद मऊ के गणेश गुप्ता, महाराष्ट्र के ओम महेश जाधव, गाजियाबाद के गोपाल चंद्र, अहमदाबाद के इंद्रजीत दत्त, गुजरात की सोनल बेन की हालत सुधरी, तब उन्हें जाने दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -
बिछड़े पर्यटकों को पुलिस ने मिलाया
आगरा। ताजमहल देखने आई छत्तीसगढ़ के बिलासपुर की एक महिला पर्यटक ज्योति शर्मा, अलीगढ़ का 3 वर्षीय हेमंत और उड़ीसा की राजेश्वरी देवी अपने ग्रुप से बिछड़ गईं। ज्योति शर्मा गलती से पश्चिमी गेट की तरफ निकल आईं। ताज सुरक्षा पुलिस ने बताने के बाद महज 30 मिनट के भीतर उन्हें परिजन से सुरक्षित मिला दिया। परिजन ने आगरा पुलिस का आभार व्यक्त किया। संवाद