{"_id":"64d3d204aa1233cca20cc004","slug":"300-teachers-will-go-from-the-district-in-delhi-rally-mainpuri-news-c-174-1-sagr1037-2448-2023-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे 300 शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे 300 शिक्षक
विज्ञापन
दिल्ली रैली में जिले से जाएंगे 300 शिक्षक
पुरानी पेंशन को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर 10 अगस्त को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली महारैली को सफल बनाने का निर्णय लिया। जनपद से 300 शिक्षक- शिक्षिकाएं इस रैली में प्रतिभाग के लिए जा रहे हैं।
प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन के दिल्ली में आयोजित धरने में जनपद से तीन सैकड़ा शिक्षक निजी वाहनों से प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने अभी नहीं तो कभी नहीं का नारा दिया। जिलामंत्री महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूरे देश के विभिन्न संगठनों ने मिलकर राष्ट्रीय स्तर पर एनजेसीए (नेशन ज्वाइंट कमेटी ऑफ एक्शन) का गठन किया है जिसके बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली का संयुक्त मंच बनाकर आंदोलन का शंखनाद किया है। इसी के तहत 10 अगस्त को रामलीला मैदान दिल्ली में पूरे देश से लगभग 10 लाख शिक्षक कर्मचारी प्रतिभाग कर सोई हुई सरकार को जगाने का कार्य करेंगे। जिला संरक्षक सत्यवीर सिंह ने कहा कि यह आंदोलन पुरानी पेंशन हासिल करने तक जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष दलवीर कठेरिया ने कहा युवा शिक्षक आगे आकर इस लड़ाई को मजबूती प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस धरने में देश के 32 संगठन मिलकर धरने को सफल बनाने का कार्य करेंगे। बैठक में कौशल गुप्ता, अशोक शंखवार, डॉ. मनोज यादव, योगेश यादव, दीप कुमार राजपूत, प्रदीप यादव आदि लोग मौजूद रहे।