{"_id":"5d4bee588ebc3e6ceb4320fd","slug":"30-prisoners-shifted-from-jammu-and-kashmir-to-central-jail-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए गए 26 कैदी, जेल बनी छावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुच्छेद 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर से आगरा शिफ्ट किए गए 26 कैदी, जेल बनी छावनी
Fri, 09 Aug 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
केंद्रीय कारागार आगरा के बाहर पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर की श्रीनगर जेल से 26 कैदियों को आगरा सेंट्रल जेल लाया गया है। पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट (पीएसए) और अन्य धाराओं में बंद ये कैदी पत्थरबाज और आतंकी बताए गए हैं।
इन्हें विशेष विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट लाया गया। वहां से बेहद कड़ी सुरक्षा में हलवाई की बगीची स्थित जेल ले जाया गया। इन्हें दो हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जेल के अंदर और बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
श्रीनगर, जम्मू और कठुआ की जेलों में बंद 100 से अधिक आतंकियों और पत्थरबाजों को देश की दूसरी जेलों में शिफ्ट किया गया है। आगरा के अलावा हरियाणा की जेल में भी कैदी भेजे गए।

Trending Videos
कड़ी सुरक्षा में कैदियों को लाया गया
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू के कोट भलवाल स्थित सेंट्रल जेल से 10 और कठुआ के हीरानगर जेल से पांच कैदियों को हरियाणा की जेल में ट्रांसफर किया गया है। आगरा में पहले 70 कैदी आने की सूचना थी। देर शाम प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि 26 कैदी आए हैं।
प्रदेश और केंद्र का गृह विभाग इसकी मॉनिट्रिंग कर रहा है। इन कैदियों की बैरक के बाहर 24 घंटे पहरा रहेगा। डीएम एनजी रवि कुमार और एडीएम सिटी केपी सिंह इन्हें रखे जाने की व्यवस्था देखने के लिए जेल पहुंचे। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि कैदियों को कड़ी सुरक्षा में लाया गया।