{"_id":"571693774f1c1b10668b4c84","slug":"3-flyover-will-on-shahganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहगंज में बनेंगे तीन मिनी फ्लाईओवर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहगंज में बनेंगे तीन मिनी फ्लाईओवर
धर्मेंद्र यादव
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
फ्लाईओवर हादसा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज में रुई की मंडी रेलवे क्रासिंग पर वाहन चालकों को नहीं रुकना पड़ेगा। अब राज्य सेतु निर्माण निगम और रेल विभाग ने शाहगंज के तीन फाटकों पर मिनी फ्लाई ओवर बनाने की योजना बनाई है। इसमें नगला छउआ और ईदगाह जंक्शन केबिन भी शामिल हैं।
शाहगंज में रुई की मंडी रेलवे क्रासिंग पर यातायात का सर्वाधिक दबाव रहता है। घनी आबादी के बीच स्थित इस रेलवे क्रासिंग नंबर 77 पर रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। लंबे समय से इस फाटक पर आरओबी बनाए जाने की मांग की जाती रही है। रेल परामर्शदात्री समिति के सदस्य भी आरओबी बनाए जाने की मांग करते रहे हैं। अब राज्य सेतु निगम ने शाहगंज के रूई की मंडी (77) , नगला छउआ (496) और ईदगाह जंक्शन के पास नई रेल लाइन पर बने जंक्शन फाटकों पर अलग-अलग मिनी फ्लाई ओवर बनाने का प्लान तैयार किया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक, तीनों रेलवे क्रासिंग पर एक ही फ्लाईओवर बनाना संभव नहीं है। इसलिए छोटे-छोटे तीन फ्लाईओवर का निर्माण कराया जाएगा। इनकी लागत तकरीबन 4200 करोड़ रुपये आएगी। इसकी डीपीआर बनाई जा रही है। रेल विभाग भी इसमेें आधा खर्च देगा।
पीआरओ भूपिंदर ढिल्लन ने बताया कि शाहगंज में तीन फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रस्ताव है। इस बाबत सेतु निगम और रेलवे अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। प्रस्ताव को हरी झंडी मिल चुकी है।
विज्ञापन
शाहगंज में तीन फ्लाईओवर बनाए जाने की योजना पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। जमीन मिलते ही तीनों क्रासिंग पर काम शुरू कर दिया जाएगा।
- नवाब सिंह, प्रोजेक्ट निदेशक, राज्य सेतु निर्माण निगम