{"_id":"6a91195cd696ab1ff60b9465","slug":"28-day-protest-ends-after-agreement-to-remove-encroachment-from-temple-road-agra-up-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीत गए शिवभक्त: 28 दिन बाद खत्म हुआ धरना, मंदिर और रास्ते से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीत गए शिवभक्त: 28 दिन बाद खत्म हुआ धरना, मंदिर और रास्ते से अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति
Fri, 28 Aug 2026 10:45 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 28 Aug 2026 10:45 AM IST
सार
बरहन के प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते से अतिक्रमण हटाने पर सहमति बनने के बाद 28 दिन से चल रहा धरना समाप्त हो गया। बैठक में रास्ते में लगाए गए पिलर हटाने और आमजन के लिए पांच फीट रास्ता उपलब्ध कराने पर दोनों पक्ष सहमत हुए।
विज्ञापन
शिव मंदिर प्रांगण में धरना देते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के बरहन कस्बा स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण और रास्ते से अतिक्रमण हटाए जाने की सहमति बन गई है। इससे बृहस्पतिवार को 28 दिनों तक चला धरना समाप्त कर दिया गया।
प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण एवं रास्ते में अतिक्रमण किए जाने का आरोप सत्तापक्ष से जुड़े एक नेता पर था। इसके खिलाफ श्री सिद्धेश्वराय सिद्ध गुफा सेवा ट्रस्ट की ओर से 10 अगस्त से कस्बे के मुख्य चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा था। सुनवाई न होने पर सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने दीवार खड़ी कर दी। इसकी जानकारी पर रात में ही उप जिलाधिकारी एत्मादपुर मौके पर पहुंचे और जांच की।
बृहस्पतिवार को थाना बरहन पर राजस्व निरीक्षक और लेखपाल आए दोपहर दोनों पक्षों के लोगों की थाना बरहन में बैठक हुई। इसमें भाजपा नेता की ओर से न्यायालय में दाखिल बाद वापस लेने, रास्ते में खड़े किए गए पिलरों को हटाने आमजन के लिए पांच फीट का रास्ता देने पर दोनों पक्षों में सहमति बन गई। इसके बाद थाना प्रभारी बरहन ने धरनास्थल पर जाकर लोगों को जूस पिलाकर धरना समाप्त कराया।