फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   28 centre declaired for teacher eligibility test

शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में बनाए गए 28 केंद्र

Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
28 centre declaired for teacher eligibility test
मैनपुरी। 23 जनवरी को पुन: आयोजित होने वाली उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में प्राथमिक स्तर पर 28 और उच्च प्राथमिक स्तर पर 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा केंद्र पर तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 28 नवंबर को निरस्त हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 23 जनवरी को आयोजित होने जा रही है। 23 जनवरी को प्रथम पाली में सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक प्राथमिक स्तर की शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन होगा। यह परीक्षा जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित होगी। प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में 16379 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। वहीं, द्वितीय पाली में अपराह्न 2:30 बजे से पांच बजे तक उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा का आयोजित होगी। उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 8697 परीक्षार्थी बैठने जा रहे हैं। परीक्षा की सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दिए जाने के निर्देश दिए हैं। बृहस्पतिवार से परीक्षा के लिए प्रवेश ऑनलाइन अपलोड होना शुरू हो गए।
विज्ञापन

प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के लिए ये होंगे केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक ए, कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक बी, कुंवर आरसी बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, दयानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज आगरा रोड, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी ब्लॉक ए, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी ब्लॉक बी, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अशोक नगर, एसबीआरएल एकेडमी ब्लॉक ए, एसबीआरएल एकेडमी ब्लॉक बी, सेंट मेरीज स्कूल, सीआरबी स्कूल, धीरेंद्र पाल सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजूकेशन, सेंट थॉमस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, पैराडाइज पब्लिक स्कूल, पंडित शिवकुमार स्मृति इंटर कॉलेज, श्री जी करुणा सागर इंटर कॉलेज, जेएस मेमोरियल पब्लिक स्कूल, एसबीआर इंटर कॉलेज देवी रोड, लॉर्ड कृष्णा एजुकेशनल जूनियर हाईस्कूल आगरा रोड, और आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी भोगांव रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा के परीक्षा केंद्र
राजकीय इंटर कॉलेज मैनपुरी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक ए, कुंवर आरसी महिला महाविद्यालय ब्लॉक बी, कुंवर आरसी बालिका इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री गंगा सहाय कन्या इंटर कॉलेज मैनपुरी, सनातन धर्म इंटर कॉलेज हसनपुर, दयानंद इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री एकरसानंद आदर्श इंटर कॉलेज मैनपुरी, श्री चित्रगुप्त इंटर कॉलेज मैनपुरी, गौतम बुद्ध इंटर कॉलेज आगरा रोड, सुदिती ग्लोबल एकेडमी, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी ब्लॉक ए, डॉ. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजुकेशनल एकेडमी ब्लॉक बी, आदर्श राष्ट्रीय इंटर कॉलेज अशोक नगर, एसबीआरएल एकेडमी ब्लॉक ए, एसबीआरएल एकेडमी ब्लॉक बी, सेंट मेरीज स्कूल, सीआरबी स्कूल आदि।
परीक्षा के आने जाने के लिए नहीं देना होगा किराया
सचिव परीक्षा नियामक ने पत्र जारी कर बताया है कि 23 जनवरी को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा में पहुंचने वाले छात्र-छात्राओ को परीक्षा केंद्र पर आने जाने के लिए किराया नहीं देना होगा। परीक्षार्थियों को ऑनलाइन प्राप्त प्रवेश पत्र की छह प्रतियां करानी होंगी। आते समय और जाते समय एक-एक प्रति बस परिचारक को देनी होगी। प्रति पर अपने बस पर सवार होने और उतरने का स्थान भी लिखना होगा।

23 जनवरी को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा के प्राथमिक वर्ग के लिए जिले में 28 और उच्च प्राथमिक वर्ग के लिए 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सारी व्यवस्थाएं 20 जनवरी तक ही पूरी कर लें। जिलाधिकारी के निर्देशन में परीक्षा की तैयारियां की जा रही हैं।
मनोज कुमार वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed