{"_id":"6a06a64a4861b8d4c0077311","slug":"27-new-stops-proposed-to-improve-connectivity-to-agra-metro-stations-2026-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा मेट्रो: यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बनेंगे 27 नए स्टॉप, प्रस्ताव किया गया तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा मेट्रो: यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचाने के लिए बनेंगे 27 नए स्टॉप, प्रस्ताव किया गया तैयार
Fri, 15 May 2026 10:21 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 15 May 2026 10:21 AM IST
सार
आगरा मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए यूपीएमआरसी ने शहर के भीड़भाड़ वाले इलाकों में 27 नए स्टॉप बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। नई योजना के तहत मेट्रो स्टेशनों तक ऑटो, मिनी बस और अन्य सार्वजनिक वाहनों की सीधी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
आगरा मेट्रो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यातायात के लिए सार्वजनिक सेवा के उपयोग की अपील के बाद मेट्रो के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कार्ययोजना बनी है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर लखनऊ में बैठक करते हुए उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अधिकारियों ने मेट्रो के उपयोग के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में 27 नए स्टॉप बनाने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
यूपीएमआरसी के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हुए। इसमें लखनऊ मंडलायुक्त ने मेट्रो में यात्रियों को बढ़ाने के लिए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से कनेक्टिविटी करने के लिए कहा है। इसके लिए आगरा में 27 क्षेत्र चिह्नित कर रिपोर्ट दे दी है। इसमें सुझाव दिया है कि अगर इन 27 क्षेत्रों से ऑटो, मिनी बस, बस का संचालन हो और इनके लिए स्टैंड-पार्किंग की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे मेट्रो स्टेशन तक वाहनों की सुविधा होने से मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियाें की संख्या बढ़ जाएगी। अभी औसतन रोजाना 5-6 हजार लोग ही मेट्रो से सफर कर रहे हैं। अभी मेट्रो स्टेशनों तक सीधा वाहन नहीं मिलने के कारण लोग बचते हैं। ऐसे में ये रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी, उम्मीद है कि जल्द इन क्षेत्रों के लिए वाहन तय किए जा सकते हैं।