{"_id":"6905aee826e23dc7c7078779","slug":"26-hours-on-5-year-old-boy-still-missing-after-falling-into-50-foot-deep-well-in-agra-s-bakanda-khas-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कुएं में गिरे पांच साल के रिहांश की माैत...34 घंटे बाद सेना ने निकाली लाश, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कुएं में गिरे पांच साल के रिहांश की माैत...34 घंटे बाद सेना ने निकाली लाश, परिवार में मचा कोहराम
Sat, 01 Nov 2025 12:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:25 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के आगरा में कुएं में गिरे पांच साल के रिहांश की माैत हो गई। 34 घंटे बाद सेना ने मासूम का शव कुएं से निकाला। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
आगरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना किरावली के गांव बाकंदा खास में शुक्रवार सुबह 11 बजे पिता के साथ खेत पर गया पांच साल का बालक रिहांश उर्फ सत्तू खेलते समय पैर फिसलने से 50 फीट गहरे कुएं गिर गया था। तभी से प्रशासन की टीम बच्चे की तलाश में लगी थीं। शनिवार को सेना की मदद ली गई। करीब 34 घंटे बाद सेना ने कुएं में से बच्चे को ढूंढ़ निकाला। तब तक रिहांश की माैत हो चुकी थी।
गांव बाकंदा खास निवासी किसान रामगोपाल ने बताया कि उन्होंने खेत में आलू की फसल की है। शुक्रवार सुबह 11 बजे वह खेत पर काम करने आए थे। साथ में छोटा बेटा रिहांश उर्फ सत्तू भी आ गया था। वह खेत में खेलने लगा। उनके खेत में पुराना कुआं है। तकरीबन 50 फीट गहरा है और 25 फीट तक पानी भरा है। पैर फिसलने से बेटा कुएं में गिर गया। उनकी चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी आ गए। कुआं गहरा होने की वजह से कुछ नहीं कर सके थे।
कुएं में ऊपर उबाल मार रहा था पानी
इसके बाद बच्चे की तलाश शुरू कर दी गई थी। एनडीआरएफ के जवान मुकेश कुमार यादव ने बताया कि कुएं से पानी निकालने के बाद वह दो बार नीचे उतरे तो पानी ऊपर उफान मर रहा था। इस वजह से पानी में नहीं उतर पा रहे। इसलिए फिर से तीन सबमर्सिबल चलाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन
शनिवार शाम को सेना माैके पर पहुंची। बच्चे की तलाश के लिए सेना के जवान कुएं में उतरे। इसके बाद बच्चे को कुएं से निकाला गया, लेकिन रिहांश की माैत हो चुकी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन