फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.50 lakh voters are gathering documents to respond to the notice.

Agra News: 2.50 लाख मतदाता नोटिस का जवाब देने के लिए जुटा रहे दस्तावेज

Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
2.50 lakh voters are gathering documents to respond to the notice.
आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। मतदाता सूचियों में गलतियों की भरमार है। 2.50 लाख से अधिक मतदाता नोटिस का जवाब देने के लिए दस्तावेज जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

नौ विधानसभा क्षेत्रों में 3.25 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनका ब्योरा 2003 की सूची से मेल नहीं खा रहा। ऐसे सभी मतदाताओं की मैपिंग नहीं हो सकी है। जिला निर्वाचन कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार 3.25 लाख में 2.97 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी हो चुके हैं। करीब 70 हजार मतदाताओं ने नोटिस के जवाब दिए हैं। जबकि अन्य मताधिकार सिद्ध करने के लिए कागजों के फेर में उलझे हैं। निर्वाचन आयोग ने 13 प्रकार के विकल्प सुझाए हैं। कई मतदाता ऐसे हैं जिनकी मैपिंग होने के बाद भी नोटिस पहुंच गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि नोटिस का जवाब देने के लिए 26 फरवरी तक मौका है। इसके अलावा 25 हजार से अधिक मतदाताओं ने सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फॉर्म भरे हैं। जिले में 8.34 लाख मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed