{"_id":"6560e9ad8241fe9868027759","slug":"250-couples-tied-together-in-mass-marriage-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-7752-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सामुहिक विवाह में जन्म जमान्तर के बंधन में बंधे 250 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सामुहिक विवाह में जन्म जमान्तर के बंधन में बंधे 250 जोड़े
Fri, 24 Nov 2023 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को कासगंज, सहावर और पटियाली में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न जाति और वर्गो के 250 जोड़े जन्म जन्मान्तर के बंधन में बंध गए। सभी जोड़ों को आवश्यक उपहार प्रदान किए गए। सदर विधायक और अमांपुर विधायक सहित जनपद के अधिकारियों ने नव वरवधु को आशीर्वाद दिया। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब कन्याओं के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करती है। जिसमें से 35 हजार रुपये कन्या के खाते में दिए जाते हैं। 10 हजार रुपये से गृहस्थी का सामान दिया जाता है। जबकि 6 हजार रुपये आयोजन पर खर्च किए जाते हैं।कासगंज विकास परिसर में आयोजित विवाह कार्यक्रम में 99 जोड़ों का विवाह कराया गया। सहावर में 76, पटियाली में 75 जोडे़ विवाह बंधन में बंधे।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि 268 जोड़ों के आवेदन जांच में सही पाए गए थे, जिसमें से 250 जोड़े शामिल हुए। इनका रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
कार्यक्रमों के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष केपी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप, भाजपा जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनीता उपाध्याय, ब्लाक प्रमुख कासगंज यशवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सचिन, जिला विकास अधिकारी संजय जिला पंचायत राज अधिकारी देवेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी कासगंज चरन सिंह, सोरोंजी मनीश् शर्मा ने नव दंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया। जोड़ों को आवश्यक उपहार देकर विदा किया गया।
विज्ञापन
एक साथ हुए फेरे व निकाह
कासगंज। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों के नव दंपती के विवाह संपन्न हुए। जिसके चलते धार्मिक रीति रिवाज के हिसाब से इंतजाम किए गए। जिससे फेरे व निकाह की रस्में आयोजन स्थल पर एक साथ संपन्न हुई। दोनों ही समुदाय के वर वधु पक्ष के अलावा समाज सेवी लोग आयोजन में शामिल हुए।