{"_id":"5a6723964f1c1ba3268b600d","slug":"25-units-of-fishery-in-salt-water-in-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":" इस सिस्टम से खारे पानी में मछली पालन कर कमाएं मुनाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस सिस्टम से खारे पानी में मछली पालन कर कमाएं मुनाफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 23 Jan 2018 05:30 PM IST
विज्ञापन
fishery
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि खारे पानी में मछली पालन की आरएस सिस्टम वाली यूनिट कारगर है। प्रदेश में ऐसी 25 यूनिट लगाई जाएंगी।
उन्होंने सोमवार को आगरा के गांव रहनखुर्द में खारे पानी में मछली पालन को प्रोत्साहन देने के लिए लगाई गई आरएस सिस्टम यूनिट का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री को यूनिट के मालिक कमल केशवानी ने बताया कि यूनिट की क्षमता दो लाख चालीस हजार है। बताया कि यूनिट में पानी खारा है जिसकी वजह से खारे पानी की मछली की कीमत तीन सौ से चार सौ रुपये प्रति किग्रा होगी।

इस प्रकार कम जगह में यूनिट ज्यादा मुनाफा कमाने का अच्छा साधन है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस प्रकार की दो यूनिट आगरा मंडल में लगाई जाएंगी। इससे मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा।
रोजगार के साथ पालकों को मुनाफा भी मिलेगा। यूनिट पर 50 लाख का खर्चा है, जिसमें सरकारी अनुदान 40 प्रतिशत रहेगा। इस प्रकार की 25 यूनिट प्रदेश भर में लगाई जाएंगी। इस दौरान उपनिदेशक मत्स्य पुनीत कुमार मौजूद रहे।