{"_id":"641de690a4fd5c0efa084bd4","slug":"25-thousand-prize-robber-shot-in-the-leg-in-the-encounter-mainpuri-news-c-25-1-102069-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी लुटेरे के पैर में लगी गोली
Fri, 24 Mar 2023 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी।
थाना एलाऊ क्षेत्र में तारापुर बंबा के पास शुक्रवार की शाम चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पीछा करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। एक शातिर लुटेरा पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, मौके पर पहुंचे एसपी, एसपी ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार का इनाम घोषित था। घायल को अस्पताल भिजवाया गया।
एलाऊ थाना पुलिस 17 मार्च की देर शाम भोगांव क्षेत्र के रहने वाले एक दंपती से लूट के मामले में शुक्रवार को एक लुटेरे को जेल भेज चुकी थी। वहीं लूटकांड में शामिल शातिर बल्ला उर्फ बलराम निवासी गांव हरचंदपुर की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर एसपी द्वारा 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार की शाम थानाध्यक्ष आदित्य खोखर को सूचना मिली कि बलराम अपने साथियों के साथ तारापुर बंबा के आसपास देखा गया है। इस सूचना पर चेकिंग शुरू कर दी गई। कुछ देर बाद बाइक सवार बल्ला को आता देख पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बाइक मोड़ कर भागने लगा।
पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग करना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले के बाद संभलते हुए पुलिस ने पीछा जारी रखा। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी विनोद कुमार, एएसपी राजेश कुमार बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। करीब आधा घंटा तक चली मुठभेड़ में बल्ला के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि पकड़ा गया बल्ला दंपती से लूटकांड में वांछित था। एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि बल्ला एक शातिर अपराधी है, उस पर करीब 21 से अधिक आपराधिक मामले फिरोजाबाद, आगरा, मैनपुरी आदि थानों में दर्ज हैं। जिसमें लूट, चोरी, जानलेवा हमला आदि की वारदात शामिल हैं। बताया कि मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दो साथी लल्ला निवासी गांव हरचंदपुर और मधुरेश निवासी नगला मूले कोतवाली भाग निकले।