फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25 samples were taken from seed sellers' shops.

Agra News: बीज विक्रेताओं की दुकानों से लिए 25 नमूने

Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
25 samples were taken from seed sellers' shops.
फोटो15कासगंज में खाद-बीज की दुकान का निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी व एसडीएम ।स्रोत:विभाग
कासगंज। उप जिलाधिकारी सदर संजीव कुमार एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. अवधेश मिश्रा ने शनिवार को औचक छापामार कार्रवाई कर 36 बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 25 गेहूं के बीज के नमूने लिए गए।
विज्ञापन


अधिकारियों ने जिले के विभिन्न स्थानों पर बीज विक्रेताओं की दुकानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों के पहुंचते ही विक्रेताओं में खलबली मच गई। अधिकारियों ने बीज स्टॉक को चेक करते हुए अभिलेख एवं बिल से मिलान किया। सभी बीज विक्रेताओं को निर्देशित किया गया कि गुणवत्तायुक्त बीजों का व्यवसाय सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

क्रेता किसानों को बीज बुवाई के समय को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त प्रजातियों के बीज दिए जाएं। व्यवसाय से संबंधित समस्त अभिलेख अपडेट रखें। टीम ने राघव ट्रेडर्स, चोला किसान सेवा केंद्र, ज्योति खाद भंडार, शाक्य बीज भंडार, प्रकाश बीज भंडार, किसान बीज भंडार सहित 36 दुकानों को निरीक्षण किया। कृषि अधिकारी ने बताया कि बीज के नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed