फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   2.5 lakh card holders will have to wait to get ration

Agra News: ढाई लाख कार्डधारकों को राशन पाने को करना पड़ेगा इंतजार

Fri, 08 Sep 2023 10:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 08 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
2.5 lakh card holders will have to wait to get ration
कासगंज। शासन की राशन वितरण व्यवस्था इन दिनों गड़बड़ाई हुई है। जिले के 2,50,609 राशन कार्डधारकों को शासन से मिलने वाले सितंबर माह के निशुल्क राशन के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा। शासन से अभी तक राशन वितरण की तिथि निर्धारित नहीं की गई है, जिससे अभी तक राशन का वितरण शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिले में 589 राशन की दुकानों से निशुल्क राशन का वितरण किया जाता है। पात्र गृहस्थी योजना के 2,23,016 एवं अंत्योदय योजना के 27,593 कार्डधारक योजना का लाभ पाते हैं। इन कार्डधारकों को सितंबर माह में कार्डधारकों को गेहूं व चावल का वितरण होना है। वितरण के लिए अभी तक उठान भी पूरा नहीं हो सका है। वैसे तो हर माह की 5 तारीख से राशन का वितरण किया जाता है, लेकिन 6 माह से यह व्यवस्था प्रभावित है। इस माह भी 3 दिन का समय अधिक हो जाने के बाद अभी तक शासन से तिथि निर्धारित नहीं की गई है। जिले में राशन का वितरण निर्धारित तिथि पर शुरू नहीं हो सका। ऐसे में कार्डधारक चिंतित हैं। कार्डधारक मनोहर ने बताया कि बाजार में गेहूं काफी महंगा है। समय से राशन वितरण नहीं होने से महंगा खाद्यान खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed