फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   25-Foot-Tall ‘King of Agra’ Ganesha Idol to Be Installed in Kamla Nagar

गणेशोत्सव 2026: 25 फीट ऊंची और 6,700 किलो की बप्पा की मूर्ति, कमला नगर में सजेगा भव्य दरबार; तैयारी हुई शुरू

Wed, 02 Sep 2026 09:33 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Wed, 02 Sep 2026 09:33 AM IST
सार

आगरा के कमला नगर में इस बार 25 फीट ऊंची और करीब 6,700 किलो वजनी गणपति बप्पा की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी। यमुना की चिकनी मिट्टी समेत प्राकृतिक सामग्री से तैयार मूर्ति को 14 सितंबर को विधि-विधान से विराजमान कराया जाएगा।

विज्ञापन
25-Foot-Tall ‘King of Agra’ Ganesha Idol to Be Installed in Kamla Nagar
गणेशोत्सव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुना की चिकनी मिट्टी से तैयार की जा रही गणपति बप्पा की 25 फीट ऊंची मूर्ति कमला नगर में गणेशोत्सव की शोभा बढ़ाएगी। कमला नगर में 14 सितंबर को विघ्नहर्ता विराजेंगे। करीब 6,700 किलो वजनी मूर्ति बनकर तैयार हो चुकी है। अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। गणेश चतुर्थी पर बप्पा के विराजते ही क्षेत्र गणपति भक्ति में रंग जाएगा।
विज्ञापन


मूर्तिकार विकास ने बताया कि यमुना की चिकनी मिट्टी, खेत की मिट्टी के साथ घास, लकड़ी, बांस, जूट, जौ आदि का इस्तेमाल मूर्ति बनाने में किया गया है। मूर्ति के स्वरूप को तैयार करने में कोलकाता से आए 25 कारीगर पिछले एक महीने से जुटे हैं। मूर्ति की बारीकियों को आकार देने के बाद अब रंग-रोगन का काम हो रहा है। इसके लिए पानी वाले रंगों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


कमला नगर-बल्केश्वर आगरा के राजा पोला भाई ग्रुप की ओर से 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती के बाद आगरा के राजा का भव्य दरबार भक्तों के लिए खोला जाएगा। वहीं, मंगलमूर्ति सेवा समिति की ओर से सदर में 24 फीट ऊंची बप्पा की मूर्ति स्थापित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कमला नगर-बल्केश्वर आगरा के राजा पोला भाई ग्रुप के अध्यक्ष संजय वर्मा ने बताया कि शुरुआत में मोहल्ले के लोग मिलकर आयोजन करते थे। अब सैकड़ों सदस्य आयोजन करते हैं। इस बार 12 दिन के लिए गणपति बप्पा विराजमान होंगे।


 वहीं कमला नगर-बल्केश्वर आगरा के राजा पोला भाई ग्रुप के उपाध्यक्ष राजा शर्मा ने कहा कि पिछले 18 साल से गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना कर रहे हैं। इस बार 19वां साल है। शुरुआत तीन फीट की गणेश मूर्ति रखने से हुई थी। धीरे-धीरे आयोजन बड़ा होता गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed