{"_id":"609517859855bb60726c81d3","slug":"25-covid-patient-died-in-last-30-days-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद में कोरोना: जानलेवा है दूसरी लहर, अप्रैल से पांच मई तक 25 मरीजों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद में कोरोना: जानलेवा है दूसरी लहर, अप्रैल से पांच मई तक 25 मरीजों की मौत
Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 08 May 2021 12:10 AM IST
सार
सीएमओ के अनुसार जिले में अप्रैल में संक्रमित मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है।
विज्ञापन
एंबुलेंस के पास खड़ा स्वास्थ्यकर्मी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद जिले में कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा साबित हो रही है। अप्रैल से लेकर पांच मई तक जिले में 25 से अधिक कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। विगत दस दिन पूरे कोरोना काल के अभी तक सबसे खतरनाक साबित हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो 10 दिन में 16 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विगत वर्ष कोरोना करीब नौ महीने तक हावी रहा। उस समय जिले में कुल 68 मौतें हुईं। इनमें अधिकांश बुजुर्ग अथवा किसी अन्य बीमारी से ग्रसित थे। हालांकि कोरोना की दूसरी लहर जानलेवा है। इसमें अधिकांश युवा दम तोड़ रहे हैं। इन युवाओं में बीमारी का कोई लक्षण भी नहीं था।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ ने बताया कि अप्रैल में संक्रमित मृतकों का आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। हालांकि ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। इस समय बिल्कुल लापरवाही न बरतें। लोग अनावश्यक रूप से घरों से न निकलें।
विज्ञापन
सक्रिय केस भी घट रहे
कोरोना कर्फ्यू में लोगों के बाहर कम निकलने का भी असर है कि जनपद में एक्टिव केस विगत पांच दिन से घटने लगे हैं। कुछ दिन पहले एक्टिव केस 1200 थे जो अब घटकर हजार रह गए हैं।
कोरोना के आंकड़े
दिनांक मृतक संक्रमित मरीज
पांच मई 2 70
चार मई 0 130
तीन मई 3 87
दो मई 2 102
एक मई 1 191
30 अप्रैल 3 120
29 अप्रैल 1 116
28 अप्रैल 1 214
27 अप्रैल 0 225
26 अप्रैल 3 94
कुल- 10 दिन 16 मृतक 1349 मरीज
कोरोना कर्फ्यू में लोगों के बाहर कम निकलने का भी असर है कि जनपद में एक्टिव केस विगत पांच दिन से घटने लगे हैं। कुछ दिन पहले एक्टिव केस 1200 थे जो अब घटकर हजार रह गए हैं।
कोरोना के आंकड़े
दिनांक मृतक संक्रमित मरीज
पांच मई 2 70
चार मई 0 130
तीन मई 3 87
दो मई 2 102
एक मई 1 191
30 अप्रैल 3 120
29 अप्रैल 1 116
28 अप्रैल 1 214
27 अप्रैल 0 225
26 अप्रैल 3 94
कुल- 10 दिन 16 मृतक 1349 मरीज