{"_id":"6aa230b110a0e2798301051d","slug":"24-year-old-constable-dies-in-road-accident-was-set-to-marry-in-november-2026-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"24 वर्षीय सिपाही की मौत: थाने में 14 महीने पहले हुई थी तैनाती, दर्दनाक हादसे में गई जान; अगले माह होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 वर्षीय सिपाही की मौत: थाने में 14 महीने पहले हुई थी तैनाती, दर्दनाक हादसे में गई जान; अगले माह होनी थी शादी
Thu, 10 Sep 2026 09:53 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:53 AM IST
सार
24 वर्षीय सिपाही सूरज की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी के लिए ऑटो से जा रहा था, तभी ट्रैक्टर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूरज की नवंबर में शादी तय थी और परिवार तैयारियों में जुटा था, लेकिन हादसे की खबर मिलते ही शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
सिपाही सूरज का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव गढ़ी ठाकुरदास निवासी जांबाज सिपाही सूरज की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में कुछ समय बाद शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां अचानक मातम छा गया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सूरज की जॉइनिंग 17 जून 2025 को गाजियाबाद के थाना लोनी में हुई थी। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब चार बजे सूरज ऑटो से नाइट ड्यूटी के लिए जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सूरज सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया और बेहोश हो गया। हादसा देख मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायल सूरज को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था मृतक
सिपाही की मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, घर में चीख-पुकार मच गई। नवंबर में होनी थी शादी मृतक सूरज तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उससे छोटे भाई का नाम यश कुमार है, जबकि बहन रूबी है। तीनों अभी अविवाहित हैं। सूरज के पिता महाराज सिंह किसान हैं और मां गृहिणी हैं।

ताजगंज क्षेत्र में तय हुई थी शादी
परिजन ने बताया कि सूरज की शादी नवंबर महीने में सेमरी लाल, थाना ताजगंज क्षेत्र में तय हुई थी। परिवार के लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए थे, लेकिन हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। परिजन और ग्रामीणों के अनुसार सूरज स्वभाव से बेहद मिलनसार और व्यवहार कुशल था। उसके साथी और परिचितों ने बताया कि जब भी वह ड्यूटी से घर आता था तो गांव में सभी लोगों से मिलकर राम-राम करता और बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करता था। उसकी असमय मौत से परिवार के साथ-साथ गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।