{"_id":"61e919e23f5e4b546e1c2126","slug":"24-891-3400","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 891 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 3400 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा में कोरोना: पहली बार 24 घंटे में रिकॉर्ड 891 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीज 3400 के पार
Thu, 20 Jan 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 20 Jan 2022 01:44 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बुधवार को 18 दिन बाद मरीजों की संख्या में कमी आई थी, लेकिन गुरुवार को रिकॉर्ड नए मरीज मिलने से एक बार फिर चिंताएं बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना वायरस की तीसरी लहर में बृहस्पतिवार को सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। पहली बार एक दिन में सबसे ज्यादा 891 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 31 अप्रैल को दूसरी लहर में एक दिन में अधिकतम 793 मरीज मिले थे। जबकि पहली लहर में 1 मई 2020 में एक दिन में अधिकतम 64 संक्रमित मिले थे।
विज्ञापन
ओमिक्रॉन वैरिएंट की दस्तक के बाद तीनों लहरों में सबसे तेज संक्रमण की रफ्तार जनवरी 2022 में आई है। हालात ऐसे हैं कि हर पांच नमूनों की जांच में एक संक्रमित मिल रहा। हर डेढ़ मिनट पर एक व्यक्ति संक्रमित हो रहा है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे में 4803 लोगों की जांच में 891 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 3431 है। अब तक 22.87 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। कुल 32840 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें 458 की मौत हो चुकी है जबकि 28950 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह का कहना है कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ। लोगों को स्वयं जागरूक बनना होगा।
विज्ञापन
बिना जांच ठीक घोषित हुए 754 संक्रमित
तीसरी लहर में कोरोना जांचों की गाइडलाइन बदल गई है। नए मरीजों के लिए होम आइसोलेशन अवधि सात दिन है। सात दिन बाद बिना निगेटिव जांच रिपोर्ट कराए मरीजों को स्वस्थ घोषित किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सात दिन का होम आइसोलेशन पूरा करने वाले 735 मरीज डिस्चार्ज घोषित हुए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि आईसीएमआर की नई गाइडलाइन के मुताबिक अब संक्रमितों के निकट संपर्क में आए सभी लोगों की जांच और होम आइसोलेशन पूरा करने वालों की जांच अनिवार्य नहीं है।
विज्ञापन
सपा ने बदला प्रत्याशी: आगरा की फतेहाबाद सीट से बाहुबली की बेटी को उतारा, इंग्लैंड से हैं एमबीए पास
यूपी विधानसभा चुनाव: नड्डा टटोलेंगे ब्रज में चुनाव की नब्ज, 40 विधानसभाओं के पदाधिकारियों संग होगी बैठक